Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Business»भारत के विरोध के बावजूद IMF ने पाकिस्तान को दिया 1 अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज
    Business

    भारत के विरोध के बावजूद IMF ने पाकिस्तान को दिया 1 अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज

    News Box BharatBy News Box BharatMay 10, 20252 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर के आपातकालीन वित्तीय पैकेज को मंजूरी देने की घोषणा की है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि यह राशि विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) के तहत 9 मई, 2025 को स्वीकृत हुई। पीएमओ के बयान में कहा गया कि शहबाज शरीफ ने इस निर्णय पर संतोष जताया और भारत द्वारा इसे रोकने के प्रयासों की नाकामी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में सुधार और प्रगति पर जोर दिया गया। इसी बैठक में पाकिस्तान के लिए 1.3 अरब डॉलर के “लचीलेपन और स्थिरता सुविधा” (आरएसएफ) ऋण पर भी चर्चा हुई। भारत ने ध्यान दिलाया कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को लगातार सहायता देना वैश्विक मूल्यों के साथ समझौता है तथा इससे अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है।

    भारत ने किया विरोध

    वहीं, भारत ने आईएमएफ की बैठक में पाकिस्तान को 2.3 अरब डॉलर के नए ऋण प्रस्ताव का विरोध किया। भारतीय वित्त मंत्रालय ने चिंता जताई कि यह धनराशि सीमा पार आतंकवाद को वित्तपोषित करने में इस्तेमाल हो सकती है। इस आधार पर भारत मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ, लेकिन अंतिम फैसला पाकिस्तान के पक्ष में रहा। भारत ने आईएमएफ से कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को प्रश्रय देने का इतिहास देखते हुए ऐसे कदम से वैश्विक सुरक्षा को खतरा है और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।

    (पीटीआई इनपुट के साथ)

    Imf India vs Pakistan
    Previous Articleसीमा तनाव के बीच झारखंड के सभी डॉक्टर हुए अलर्ट : छुट्टियां रद्द | 24×7 ड्यूटी का आदेश
    Next Article दिल्ली पर पाकिस्तान के हमले की कोशिश नाकाम

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    रांची में LPG सिलेंडर की कमी पर प्रशासन सख्त | 25 दिन पहले बुकिंग की सलाह

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.