Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पहलगाम आतंकी हमले में शहीद आईबी अधिकारी मनीष का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा | झालदा में अंतिम संस्कार
    Latest

    पहलगाम आतंकी हमले में शहीद आईबी अधिकारी मनीष का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा | झालदा में अंतिम संस्कार

    News Box BharatBy News Box BharatApril 24, 20252 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में शहीद हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर गुरुवार को सुबह रांची लाया गया। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मनीष का अंतिम संस्कार पश्चिम बंगाल के झालदा में किया जाएगा, जहां उनका परिवार वर्तमान में रहता है। मनीष रंजन अपनी पत्नी जया और 12 वर्षीय बेटे व 8 वर्षीय बेटी के साथ पहलगाम घूमने गए थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। घटना की सूचना परिवार को मंगलवार को मिली। मनीष की शादी साल 2010 में प्रयागराज निवासी जया से हुई थी।

    बिहार से था मूल नाता, पिता रहे शिक्षक

    मनीष मूल रूप से बिहार के सासाराम के रहने वाले थे। उनके पिता मंगलेश मिश्रा पश्चिम बंगाल के झालदा स्थित हिंदी हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक थे और कुछ साल पहले सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद पूरा परिवार झालदा में ही बस गया। मनीष ने आईबी में हैदराबाद और रांची में भी सेवाएं दीं।

    शोक में डूबा परिवार

    मनीष के भाई विनीत रंजन ने बताया कि परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है। उन्होंने बताया कि मनीष की मृत्यु की आधिकारिक सूचना मंगलवार को ही मिली थी। परिवार ने झालदा में अंतिम संस्कार का निर्णय लिया है, जहां वे लंबे समय से रह रहे हैं।

    Ib Manish Ranjan Jaldha Pahalgam Terrorist Attack
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमला: आतंकियों के स्केच जारी
    Next Article पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का डिजिटल स्ट्राइक : पाकिस्तान का सोशल मीडिया अकाउंट बैन

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.