Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»कांके में सरहुल जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट
    Latest

    कांके में सरहुल जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट

    News Box BharatBy News Box BharatApril 1, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। कांके के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेंठ बालू ग्राम में सरहुल जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। ईद की सजावट टूट जाने के कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ। इसके बाद मारपीट तक की नौबत आ गई। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। हेंठ बालू में ईद की सजावट की गई थी। ईद की सजावट तोड़ने का आरोप एक पक्ष ने लगाया। इसी बात को लेकर पहले एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगे। फिर दोनों ओर से मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान महिलाएं भी शामिल रहीं। सरहुल जुलूस में निकले लोगों ने बताया की हरगढ़ी स्थान के पास मारपीट के बाद सरना झंडा को भी फेंक दिया गया। साथ ही साथ कई लोगों को लाठी-डंडे से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। इसमें गांव के रवि पहान, पाहन नगदेव, मनक पाहन, संदीप पहान को मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट करने का आरोप आदम अंसारी, आरिफ अंसारी, मिंटू अंसारी, आबिद अंसारी पर लगे हैं। इस पूरे मामले को लेकर पिठोरिया थाने में आवेदन दिया गया है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडे के अनुसार लड़ाई का असली वजह ईद की सजावट टूट जाने के बा द हुआ है। मारपीट की घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। पीड़ित व्यक्ति के परिजन के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। तथा नामजद दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर 24 घंटे के अंदर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना घटित होने के बाद ग्राम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस बल अगले आदेश तक व शांति बहाली होने तक तैनात रहेगी। ताकि इस प्रकार की हिंसक घटना दुबारा न हो।

    kanke Pithoria Police Station Sarhul Sarhul Julus
    Previous Articleएनडीए vs विपक्ष: वक्फ संशोधन बिल को लेकर टीडीपी के बाद जेडीयू ने भी केंद्र को दिया समर्थन
    Next Article कांके में जबरन सरहुल झंडा लगाने को लेकर विवाद मारीपट में बदला

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.