Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»एनडीए vs विपक्ष: वक्फ संशोधन बिल को लेकर टीडीपी के बाद जेडीयू ने भी केंद्र को दिया समर्थन
    Latest

    एनडीए vs विपक्ष: वक्फ संशोधन बिल को लेकर टीडीपी के बाद जेडीयू ने भी केंद्र को दिया समर्थन

    News Box BharatBy News Box BharatApril 1, 2025Updated:April 1, 20255 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    कल सरकार लोकसभा में पेश करेगी वक्फ संशोधन विधेयक

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बुधवार, 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पेश करेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रश्नकाल के बाद विधेयक पर चर्चा और मतदान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। रिजिजू ने कहा कि सरकार ने 8 घंटे की चर्चा के लिए सहमति जताई है, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

    जेडीयू ने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया

    इससे पहले भाजपा ने एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के साथ चर्चा कर एक साझा समर्थन हासिल कर लिया है। चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के समर्थन के बाद अब नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने भी इस विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं, एनडीए के अन्य दल एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान इस बिल को लेकर कह चुके हैं कि विपक्ष मुस्लिमों को गुमराह कर रहा है। वक्फ बिल संसद में पेश होने से पहले जेडीयू ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर 4 अप्रैल तक संसदीय सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। हालांकि, बिहार की राजधानी पटना सहित कई क्षेत्रों में इस विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। जेडीयू के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अहमद अशफाक करीम ने भी इस प्रस्तावित कानून का विरोध जताया है। वहीं, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी नहीं चाहती कि यह बिल पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू हो।

    कांग्रेस की बैठक 3 को

    कांग्रेस संसदीय दल की बैठक 3 अप्रैल को संसद में होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। वहीं, आज INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक संसद भवन में हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। इस बैठक में राज्यसभा और लोकसभा के फ्लोर लीडर्स के साथ वक्फ बिल को लेकर चर्चा की गई। उधर, वक्फ संशोधन विधेयक पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, यह असंवैधानिक बिल है। हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। हमने दोनों सदनों में इसका विरोध किया था, आने वाले समय में भी हम इसका विरोध करेंगे।

    विधेयक पर चर्चा: सरकार vs विपक्ष

    रिजिजू ने कहा, “हर दल को अपनी राय रखने का अधिकार है। देश जानना चाहता है कि कौन सा दल इस संशोधन के पक्ष या विपक्ष में है। यह रिकॉर्ड सदियों तक दर्ज रहेगा।” उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह “बहानेबाजी” कर चर्चा से बचना चाहता है। सोमवार को भाजपा प्रवक्ताओं के साथ हुई बैठक में रिजिजू ने जोर देकर कहा कि यह विधेयक वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता, डिजिटलीकरण और दक्षता लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उनके मुताबिक, इससे मुस्लिम समुदाय को लाभ मिलेगा और धार्मिक संस्थानों की स्वायत्तता में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

    विपक्ष और मुस्लिम संगठनों का विरोध

    विधेयक को लेकर विपक्षी दलों और कई मुस्लिम संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे “असंवैधानिक” बताते हुए आरोप लगाया कि यह संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का उल्लंघन करता है। ओवैसी ने एनडीए के सहयोगी दलों — जेडी(यू), टीडीपी, आरएलजेपी और आरएसपी — से पूछा कि वे “मुसलमानों के अधिकार छीनने वाले” इस विधेयक का समर्थन क्यों कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण करना चाहती है।

    पृष्ठभूमि: क्या है विधेयक का सफर?

    यह विधेयक पहली बार अगस्त 2023 में लोकसभा में पेश किया गया था, लेकिन विवादों के चलते इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया। समिति ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद कैबिनेट ने संशोधित प्रस्तावों को मंजूरी दी। सरकार के अनुसार, वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आने वाली अस्पष्टताओं, भ्रष्टाचार और अक्षमता को दूर करना है। इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रिकॉर्ड प्रबंधन और पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने जैसे प्रावधान शामिल हैं।

    लोकसभा में नंबर गेम

    लोकसभा में सांसदों की मौजूद संख्या 542 है, अगर बीजेपी की बात करें तो इसके पास सबसे ज्यादा नंबर 240 का है। वहीं अगर सहयोगी दलों को भी जोड़ लिया जाए तो इंडिया सांसदों की संख्या 294 है। लोकसभा में बिल को पास कराने के लिए बहुमत का आंकड़ा 272 चाहिए। ऐसे में अगर बीजेपी को सहयोगी दलों का साथ मिलता है तो उसके लिए लोकसभा में इस बिल को पास कराने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। अगर विपक्षी दलों की बात करें तो कांग्रेस के पास सबसे अधिक 99 सांसद है। वहीं, इंडिया गठबंधन के कुल सांसदों की संख्या 233है। लोकसभा में कुछ सांसद ऐसे भी हैं जो एनडीए और इंडिया दोनों ही गठबंधन का हिस्सा नहीं है। इनमें आजाद समाज पार्टी के एडवोकेट चंद्रशेखर और शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल भी शामिल हैं।

    राज्यसभा की स्थिति

    राज्यसभा की स्थिति थोड़ी अलग है, ऊपरी सदन में मौजूदा समय में सदस्यों की संख्या 236 है। यहां भी बीजेपी का नंबर सबसे अधिक है। बीजेपी के पास कुल 98 सदस्य हैं, वहीं एनडीए के कुल सदस्यों की संख्या 115 है। अगर इसमें 6 मनोनीत सदस्यों को भी शामिल कर दे तो यह आंकड़ा 121 तक पहुंचता है। राज्यसभा में इस बिल को पास करने के लिए 119 सदस्यों की जरूरत होगी। ऐसे में उसके बाद बहुमत से दो सदस्य अधिक है। वहीं, विपक्षी दलों में कांग्रेस के पास 27 सदस्य हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन के कुल सदस्यों की संख्या 85 है। इसमें वाईएसआर कांग्रेस के 9, बीजेडी के 7 और एआईएडीएमके के चार सदस्य शामिल है। वहीं, राज्यसभा में तीन ऐसे भी सदस्य हैं वो ना ही एनडीए गठबंधन और ना ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

    नोट : अब नजर लोकसभा में होने वाली बहस पर टिकी है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच तीखी टकराव की संभावना है।

    INDIA Alliance NDA Alliance Opposition to Wakf Amendment Bill Sansad Wakf Amendment Bill Wakq Bill 2024
    Previous Articleएनडीए vs विपक्ष: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कल होगी जंग
    Next Article कांके में सरहुल जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.