Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»एनडीए vs विपक्ष: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कल होगी जंग
    Latest

    एनडीए vs विपक्ष: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कल होगी जंग

    News Box BharatBy News Box BharatApril 1, 2025Updated:April 1, 20254 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    सरकार लोकसभा में पेश करेगी वक्फ संशोधन विधेयक

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बुधवार, 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पेश करेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रश्नकाल के बाद विधेयक पर चर्चा और मतदान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। रिजिजू ने कहा कि सरकार ने 8 घंटे की चर्चा के लिए सहमति जताई है, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

    विधेयक पर चर्चा: सरकार vs विपक्ष

    रिजिजू ने कहा, “हर दल को अपनी राय रखने का अधिकार है। देश जानना चाहता है कि कौन सा दल इस संशोधन के पक्ष या विपक्ष में है। यह रिकॉर्ड सदियों तक दर्ज रहेगा।” उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह “बहानेबाजी” कर चर्चा से बचना चाहता है। सोमवार को भाजपा प्रवक्ताओं के साथ हुई बैठक में रिजिजू ने जोर देकर कहा कि यह विधेयक वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता, डिजिटलीकरण और दक्षता लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उनके मुताबिक, इससे मुस्लिम समुदाय को लाभ मिलेगा और धार्मिक संस्थानों की स्वायत्तता में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

    विपक्ष और मुस्लिम संगठनों का विरोध

    विधेयक को लेकर विपक्षी दलों और कई मुस्लिम संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे “असंवैधानिक” बताते हुए आरोप लगाया कि यह संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का उल्लंघन करता है। ओवैसी ने एनडीए के सहयोगी दलों — जेडी(यू), टीडीपी, आरएलजेपी और आरएसपी — से पूछा कि वे “मुसलमानों के अधिकार छीनने वाले” इस विधेयक का समर्थन क्यों कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण करना चाहती है।

    पृष्ठभूमि: क्या है विधेयक का सफर?

    यह विधेयक पहली बार अगस्त 2023 में लोकसभा में पेश किया गया था, लेकिन विवादों के चलते इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया। समिति ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद कैबिनेट ने संशोधित प्रस्तावों को मंजूरी दी। सरकार के अनुसार, वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आने वाली अस्पष्टताओं, भ्रष्टाचार और अक्षमता को दूर करना है। इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रिकॉर्ड प्रबंधन और पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने जैसे प्रावधान शामिल हैं।

    लोकसभा में नंबर गेम

    लोकसभा में सांसदों की मौजूद संख्या 542 है, अगर बीजेपी की बात करें तो इसके पास सबसे ज्यादा नंबर 240 का है। वहीं अगर सहयोगी दलों को भी जोड़ लिया जाए तो इंडिया सांसदों की संख्या 294 है। लोकसभा में बिल को पास कराने के लिए बहुमत का आंकड़ा 272 चाहिए। ऐसे में अगर बीजेपी को सहयोगी दलों का साथ मिलता है तो उसके लिए लोकसभा में इस बिल को पास कराने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। अगर विपक्षी दलों की बात करें तो कांग्रेस के पास सबसे अधिक 99 सांसद है। वहीं, इंडिया गठबंधन के कुल सांसदों की संख्या 233है। लोकसभा में कुछ सांसद ऐसे भी हैं जो एनडीए और इंडिया दोनों ही गठबंधन का हिस्सा नहीं है। इनमें आजाद समाज पार्टी के एडवोकेट चंद्रशेखर और शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल भी शामिल हैं।

    राज्यसभा की स्थिति

    राज्यसभा की स्थिति थोड़ी अलग है, ऊपरी सदन में मौजूदा समय में सदस्यों की संख्या 236 है। यहां भी बीजेपी का नंबर सबसे अधिक है। बीजेपी के पास कुल 98 सदस्य हैं, वहीं एनडीए के कुल सदस्यों की संख्या 115 है। अगर इसमें 6 मनोनीत सदस्यों को भी शामिल कर दे तो यह आंकड़ा 121 तक पहुंचता है। राज्यसभा में इस बिल को पास करने के लिए 119 सदस्यों की जरूरत होगी। ऐसे में उसके बाद बहुमत से दो सदस्य अधिक है। वहीं, विपक्षी दलों में कांग्रेस के पास 27 सदस्य हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन के कुल सदस्यों की संख्या 85 है। इसमें वाईएसआर कांग्रेस के 9, बीजेडी के 7 और एआईएडीएमके के चार सदस्य शामिल है। वहीं, राज्यसभा में तीन ऐसे भी सदस्य हैं वो ना ही एनडीए गठबंधन और ना ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

    नोट : अब नजर लोकसभा में होने वाली बहस पर टिकी है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच तीखी टकराव की संभावना है।

    Previous Articleसरहुल पर्व पर झारखंड वासियों को हेमंत का तोहफा | 2 दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा
    Next Article एनडीए vs विपक्ष: वक्फ संशोधन बिल को लेकर टीडीपी के बाद जेडीयू ने भी केंद्र को दिया समर्थन

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.