Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»सरहुल पर्व पर झारखंड वासियों को हेमंत का तोहफा | 2 दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा
    Latest

    सरहुल पर्व पर झारखंड वासियों को हेमंत का तोहफा | 2 दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा

    News Box BharatBy News Box BharatApril 1, 2025Updated:April 1, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    सिरमटोली सरना स्थल में सीएम का विरोध किया गया

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर रांची के करमटोली आदिवासी हॉस्टल और सिरमटोली केंद्रीय सरना समिति में शामिल होकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन (विधायक) और बच्चों के साथ पूजा-अर्चना की, पौधारोपण किया, तथा छात्रों के साथ पारंपरिक नृत्य में भाग लेकर आदिवासी संस्कृति को समर्थन दिया। वहीं, सोशल मीडिया एक्स पर भी सीएम ने झारखंडवासियों को सरहुल की बधाई दी। उन्होंने लिखा है कि पिछले कई सालों से सरहुल के मौके पर दो दिन के राजकीय अवकाश की मांग उठ रही थी। आदिवासी समाज के इस पावन पर्व के महत्व को देखते हुए इस वर्ष से 2 दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा मैंने की है।

    मुख्य बिंदु

    • मुख्यमंत्री ने हॉस्टल के विकास हेतु पूर्व सरकारी वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया और सरहुल की परंपरा को मजबूत करने पर जोर दिया।
    • कल्पना सोरेन ने उत्सव को “झूमने-नाचने का दिन” बताते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
    • मंत्री चमरा लिंडा (एससी/एसटी कल्याण) ने आदिवासी रीति-रिवाजों के वैज्ञानिक आधार को रेखांकित किया, जैसे सरहुल में “धरती और सूर्य का समागम”।
    • कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस दिन धरती मां को विश्राम देने की परंपरा की महत्ता बताई।

    संस्कृति और विज्ञान का समन्वय

    कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की प्राचीनता और उसमें निहित वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर चर्चा हुई। सभी ने पूर्वजों द्वारा स्थापित परंपराओं को आगे बढ़ाने एवं प्रकृति सम्मान की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मांदर की थाप पर सामूहिक नृत्य ने उत्सव का माहौल और गहरा कर दिया।

    सीएम के स्वागत में विरोध के स्वर भी उभरे

    सिरमटोली स्थित सरना स्थल के मुख्य द्वार के सामने बन रहे फ्लाईओवर रैंप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सरहुल पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ यहां पूजा-अर्चना करने पहुंचे, लेकिन उनके स्वागत में विरोध के स्वर भी उभरे। पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव के नेतृत्व में विरोधियों ने काली पट्टियां बांधकर अपना रोष जताया। इस दौरान सरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, जहां आदिवासी नेता अजय तिर्की और गीताश्री उरांव के बीच तीखी बहस हुई। गीताश्री ने दावा किया कि विरोध करना उनका संवैधानिक अधिकार है, जबकि तिर्की ने आरोप लगाया कि यह विवाद भाजपा के इशारे पर खड़ा किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम सोरेन ने पूजा के बाद आदिवासी हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

    आदिवासी संगठन दो धड़ों में बंटे

    फ्लाईओवर रैंप को लेकर आदिवासी संगठन दो धड़ों में बंटे हैं। एक पक्ष इसे सरना स्थल की गरिमा के लिए खतरा बता रहा है, तो दूसरा पक्ष मानता है कि रैंप से कोई व्यवधान नहीं हो रहा। हालांकि, सरहुल शोभायात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन को देखते हुए रैंप की लंबाई कम कर दी गई है। अजय तिर्की ने सरना समुदाय से पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की, साथ ही चेतावनी दी कि विवाद फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मामला अब सियासी रंग ले चुका है।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Sarhul Sarhul Julus
    Previous Articleपंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया
    Next Article एनडीए vs विपक्ष: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कल होगी जंग

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.