Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Politics»झारखंड कॉंग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रेस, आज गुमला-लोहरदगा जाएंगे राजेश व बंधु
    Politics

    झारखंड कॉंग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रेस, आज गुमला-लोहरदगा जाएंगे राजेश व बंधु

    News Box BharatBy News Box BharatJune 3, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर झारखंड कॉंग्रेस रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला संगठन, प्रखंड एवं मंडल संगठन सत्यापन को लेकर झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर बेहद गंभीर हैं। वे सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। शनिवार को इसी कड़ी में गुमला व लोहरदगा जिला के बैठक में भाग लेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कॉंग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया की जिला समितियों के पुनर्गठन के उपरांत संबंद्ध जिला में प्रखंड कमिटी एवं मंडल कमिटी का भी गठन किया गया है l पूरे प्रदेश में जिला प्रखंड एवं मंडल समितियों में लगभग 30 हजार पदाधिकारियों का चयन किया गया है। अब वार्ड एवं बूथ स्तर पर स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक बूथों पर दस यूथ का चयन किया जा रहा है। प्रदेश कॉंग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के मार्गदर्शन में प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में संबद्ध जिलों के प्रभारी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी महासचिव गणों लगातार जिलों में प्रवास हो रहा है। निरंतर सभी जिलों में बैठकों का आयोजन हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का अबतक आठ जिलों का दौरा संपन्न हो चुका है।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की आगामी चुनाव के मद्देनज़र हर सीट पर अपनी मजबूत तैयारी करनी है। संगठन सर्वोपरी के मूलमंत्र को ध्यान में रखकर कॉंग्रेस पार्टी तैयारी कर रही है। गुमला एवं लोहरदगा के विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश कॉंग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी जाएंगे।

    Previous Articleपति ने टांगी से मारकर किया अपनी पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपित पति को किया गिरफ्तार
    Next Article HEC कर्मी रंजीत की गोली मारकर हत्या

    Explore More

    September 7, 20262 Mins Read

    महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान

    September 3, 20265 Mins Read

    पंजाब की वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम कटा, क्या खतरे में पड़ सकती है राज्यसभा सदस्यता?

    August 29, 20265 Mins Read

    न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम पर विवाद, 61 संगठनों का विरोध तो 200 से ज्यादा समूह समर्थन में

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.