Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»उर्स 2024 : रिसालदार शाह बाबा का सजा दरबार | पहली चादर मजार में पेश की गई
    Latest

    उर्स 2024 : रिसालदार शाह बाबा का सजा दरबार | पहली चादर मजार में पेश की गई

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 19, 2024Updated:September 19, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    अध्यक्ष अयूब गद्दी की ओर से पहली चादर चढ़ाई गई

    रांची। हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 5 दिवसीय उर्स गुरुवार से शुरू हो गया। सुबह गुसल और परचम कुसाई हुई। दोपहर बाद दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी के घर से शाही संदल और चादर निकाली गई, जो बिशप स्कूल से होते हुए मजार पहुंची। असर के नमाज के बाद रिसालदार बाबा के आस्ताने में पहली चादर पेश की गई। सदर की ओर से चादर पेश करने के बाद आम लोगों की ओर से चादरपोशी की गई। पहली चादरपोशी के दौरान कांग्रेस नेता विनय सिन्हा, आलोक दुबे भी शामिल रहे। इससे पहले शहंशाह ब्रदर्स और कौशर जानी कव्वाल ने बाबा की शान में कव्वाली पेश की। पहले दिन देर रात तक चादरपोशी का सिलसिला जारी रहा। काफी संख्या में महिलाएं भी दरगाह पहुंचीं। दरगाह में खानकाही कव्वाली का भी दौर चलता रहा। उर्स के पहले दिन मेले में काफी संख्या में लोग पहुंचे। खिलौने, घर साज-सज्जा के सामान व खान-पान की दुकानों में लोगों की भीड़ रही। मेले में दर्जन भर झूले भी लगाए गए हैं। झूलों में ड्रेगन, ब्रेक डांस, मौत का कुआं, सुनामी आदि बड़े झूले लगाए गए हैं।

    22 को जुनैद सुल्तानी व नाजा का होगा दीदार

    20 सितंबर कव्वाली मुकाबला होगा। 21 सितंबर को मजार में खनकाही कव्वाली रात 9 बजे से है। 22 सितंबर को सुबह 9 बजे जैप के जवानों द्वारा चादरपोशी की जाएगी। इसी दिन दरगाह कमेटी के महासचिव जावेद अनवर के आवास से चादर निकाली जाएगी। चादर निकाले जाने से पहले मुंबई के मशहूर ऑडियो-वीडियो सिंगर जुनैद सुल्तानी और मुन्तजबा अजीज नाजा के बीच महा मुकाबला होगा। सीएम हेमंत सोरेन भी संभवत: 22 को दरगाह आकर चादरपोशी करेंगे। इसके बाद मुंबई के मशहूर ऑडियो-वीडियो सिंगर जुनैद सुल्तानी और मुन्तजबा अजीज नाजा के बीच महा मुकाबला होगा। 23 सितंबर को रात 9 बजे से जुनैद सुल्तानी और मुन्तजबा अजीज नाजा के बीच महामुकाबला होगा।

    ये रहे मौजूद

    अध्यक्ष अयूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन, बेलाल अहमद, संयुक्त सचिव जुल्फेकार अली, सादिक, कोषाध्यक्ष जैनुल आबेदीन, कार्यकारिणी सदस्य – पप्पू गद्दी, खलिकुल गद्दी, सरफराज उर्फ बबलू पंडित, मो. वसीम, शाहीन अहमद, सरफराज कुरैशी, अनीस गद्दी, शहजाद बबलू, साजिद उमर, आफताब आलम, सरफराज संपा सहित गई गणमान्य लोग शामिल थे।

    Doranda Urs 2024
    Previous Articleयुवाओं को मजबूत करने का काम करते हैं | बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाने का काम करते हैं तो भाजपा के पेट में दर्द होता है
    Next Article JSSC की ओर से जारी एसओपी का उल्लंघन न हो | परीक्षा को बदनाम करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    लखनऊ ड्रम मर्डर केस: कोर्ट ले जाते समय आरोपी बेटे का बयान—“गलती से हो गया”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.