Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»VIP सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या | घर में मिली क्षत-विक्षत लाश
    Crime

    VIP सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या | घर में मिली क्षत-विक्षत लाश

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 16, 2024Updated:July 16, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। बिहार के दरभंगा में घटीत एक बड़ी घटना के अनुसार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। उनका क्षत- विक्षत शव दरभंगा जिले के सुपौल बाजार में अफजला पंचायत स्थित उनके घर के अंदर ही मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खुद दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने इस घटना की पुष्टि की है। वह खुद दल बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि मुकेश सहनी बिहार की प्रमुख VIP पार्टी के अध्यक्ष हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में वह I.N.D.I.A गठबंधन के साथ थे। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ प्लेन में मछली खाने का वीडियो भी सामने आया था, जिसपर बाद में काफी विवाद भी हुआ था। बता दें कि पूरा मामला दरभंगा जिले के घनश्यामपुर इलाके का है। यहां पर बीती रात घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी के आवासीय मकान में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। देर रात अज्ञात हमलावरों के द्वारा पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्या की गई है। हत्या के पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

    मुकेश सहनी मल्लाह समाज से आते हैं

    वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी मल्लाह समाज से आते हैं। बिहार में मल्लाह समाज का वोट बैंक काफी मायने रखता है। बिहार में मल्लाह समाज की आबादी करीब 6 प्रतिशत है। बिहार की राजनीति में मल्लाह समाज काफी अहमियत रखता है। पिता के हत्या की खबर मिलने के बाद मुकेश सहनी मुंबई से बिहार के लिए रवाना हो गए हैं।

    bihar Cm Nitish Kumar Mukesh Sahni murder Vip Presiedent Mukesh Sahni
    Previous Articleरांची में मुहर्रम के दिन ऐसे रहेगी यातायात व्यवस्था | सुबह 10 बजे से लगभग सभी रोड पर नो इंट्री
    Next Article जम्मू कश्मीर में कैप्टन सहित 4 जवान शहीद | डोडा में हेलिकॉप्टर से सर्चिंग

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.