Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»CAA सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : हटिया ब्वॉयज ने स्वर्णरेखा को हराकर नॉक आउट के लिए क्वालीफाई किया
    Latest

    CAA सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : हटिया ब्वॉयज ने स्वर्णरेखा को हराकर नॉक आउट के लिए क्वालीफाई किया

    News Box BharatBy News Box BharatJune 8, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    12 जून को 4 क्वार्टर फाइनल, 13 को सेमीफाइनल व 15 को फाइनल

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शनिवार को स्टेडियम ग्राउंड में खेले गए आरएफए व बिजय क्लब बड़ा घाघरा का मैच 0-0 पर छूटा। वहीं, दूसरे अहम मुकाबले में अरगोड़ा एफसी ने बांधगाड़ी एफसी को 2-1 से पराजित किया। उधर, प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में जय जवान ने अमर भारती को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में हटिया ब्वॉयज ने स्वर्णरेका एफसी को 1-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ ही ग्रुप-सी से हटिया ब्वॉयज की टीम ने नॉक आउट के लिए क्वालीफाई कर लिया। हटियाब्वॉयज की टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही। ग्रुप-ए से बरियातू व मेकॉन, ग्रुप-बी से ब्लैक टाइगर व स्पोर्टिंग यूनियन, ग्रुप-सी से हटिया ब्वॉयज आैर ग्रुप-डी से नाइन बुलेट कव्वाली ने क्वार्टर फाइनल मैच खेलने के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।

    नॉक आउट मुकाबले 12 से खेले जाएंगे

    लीग मैच खत्म होने के उपरांत नॉक आउट मुकाबले 12 जून से शुरू हो जाएंगे। 12 जून को 4 क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे। वहीं, 13 को सेमीफाइनल व 15 को फाइनल मैच खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल के मैच प्रैक्टिस व स्टेडियम ग्राउंड में खेले जाएंगे। वहीं, सेमीफाइनल व फाइनल मैच प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले जाएंगे। 4 ग्रुप से 2-2 टीम यानी 8 टीम क्वार्टर फाइनल के लिए खेलने उतरेगी। ग्रुप-A की टॉप टीम ग्रुप-C की दूसरे नंबर पर आने वाली टीम के साथ खेलेगी। वहीं, ग्रुप-A के दूसरे नंबर की टीम ग्रुप-C की टॉप टीम से खेलेगी। ग्रुप-B की टॉप टीम ग्रुप-D की दूसरे नंबर की टीम के भिड़ेगी। वहीं, ग्रुप-B की दूसरे नंबर पर आने वाली टीम ग्रुप-D की टॉप टीम से खेलेगी। सेमीफाइनल में ग्रुप-A व C से आैर ग्रुप-B व ग्रुप-D के साथ मुकाबला होगा। दोनों ग्रुप से जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी।

    12 मई 2024 से आगाज हुआ

    खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के 2 ग्राउंड में 12 मई से सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग सत्र 2024 की शुरुआत हुई। 27 दिन के खेल में यानी 7 जून तक चारो ग्रुप में कौन-कौन टीम आगे है व कौन-कौन टीम पीछे है, इसका आंकड़ा डाला जा रहा है। ग्रुप-ए व बी का लीग मैच 7 जून को समाप्त हो गया। ग्रुप-सी व डी का 10 जून को खत्म हो जाएगा। इसके बाद नॉक आउट मुकाबले खेले जाएंगे। नॉक आउट में ग्रुप-ए व ग्रुप-सी आैर ग्रुप-बी व ग्रुप-डी के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। लीग में खेल रही 32 टीमों में जो 2 टीम सबसे कम अंक लाएगी वो रेलिगेट होकर बी डिवीजन फुटबॉल लीग में चली जाएगी। नोट: टेबल में भूल चूक हो सकती है।

    POINTS TABLE

    GROUP : A (यह आंकड़े 12 मई से 7 जून 2024 तक के हैं)

    TEAMMWLDPT
    Mecon740315
    Kokar713306
    Namkum713306
    Badam711508
    Bariyatu750217
    Irba713306
    Chuttu712407
    Adarsh702505
    Team NumMatchWonLostDrawPoint
    ————————————

    GROUP : B (यह आंकड़े 12 मई से 5 जून 2024 तक के हैं)

    TEAMMWLDPT
    Jssps732211
    Sporting Union741214
    Black Tiger750217
    Rupupidhi716003
    Gadihotwar733110
    Jsa722309
    St Johns722309
    Kanke715104
    Team NumMatchWonLostDrawPoint
    ————————————

    GROUP : C (यह आंकड़े 12 मई से 8 जून 2024 तक के हैं)

    TEAMMWLDPT
    Ekamba612306
    Amar Bharti725006
    Jai Jawan632110
    Morhabadi Exp632110
    Morhabadi Fc716003
    Sersa632110
    Swarnrekha Fc742113
    Hatiya Boys751116
    Team NumMatchWonLostDrawPoint
    ————————————

    GROUP : D (यह आंकड़े 12 मई से 8 जून 2024 तक के हैं)

    TEAMMWLDPT
    Dubailya713306
    Rfa705202
    Bijay Club602404
    Argoda641113
    9 Bullet Kawwali770021
    Brambe72417
    Bahu Bazar632110
    Bandhgarhi622208
    Team NumMatchWonLostDrawPoint
    ————————————
    Caa Caa Football League Ranchi 2024
    Previous Articleमंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस ले लिए गए ! अब सभी विभाग CM खुद देखेंगे
    Next Article T20 WORLD CUP 2024 : सुपर संडे में आज भारत व पाकिस्तान का मुकाबला

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    February 25, 20262 Mins Read

    अब ‘केरल’ नहीं, ‘केरलम’ कहिए: अपनी जड़ों की ओर लौटा एक राज्य

    February 24, 20263 Mins Read

    चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश: रांची से दिल्ली जा रहा विमान जंगल में गिरा, 7 लोग थे सवार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.