Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»T20 WORLD CUP 2024 : सुपर संडे में आज भारत व पाकिस्तान का मुकाबला
    Sport

    T20 WORLD CUP 2024 : सुपर संडे में आज भारत व पाकिस्तान का मुकाबला

    News Box BharatBy News Box BharatJune 9, 20242 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रात 8 बजे से खेला जाएगा मैच

    रांची। T20 WORLD CUP 2024 में अपना पहला मैच अमेरिका जैसी कमजोर टीम से हारने के बाद पाकिस्तान रविवार को मजबूत टीम भारत से खेलने न्यूयॉर्क में खेलने उतरेगा। इस मैच में पूरी तरह से प्रेशर पाकिस्तान टीम पर होगी। वहीं, टीम इंडिया जीत के साथ आगाज करने के बाद पाकिस्तान को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ग्रुप-ए का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में, भारत ने न्यूयॉर्क में अपने शुरुआती ग्रुप ए मैच में आयरलैंड को आसानी से आठ विकेट से हराया था, जबकि बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान को डलास में सुपर ओवर में यूएसए से करारी हार का सामना करना पड़ा था। मैच के ऐसे परिणाम ने पाकिस्तान पर रविवार का मैच जीतने की जिम्मेदारी डाल दी है क्योंकि उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वियों से हार से सुपर 8 में आगे बढ़ने में मुश्किल हो सकती है।

    T-20 में हेड टू हेड

    भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला T20 फॉर्मेट में 12 बार खेला गया है। टीम इंडिया ने 8 बार व पाकिस्तान ने सिर्फ 3 बार जीत का स्वाद चखा है। एक मैच टाई टाई हुआ। इन 12 मैचों में से सात पिछले कुछ वर्षों में T20 विश्व कप में हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में 2007 T20 विश्व कप में दोनों प्रतिद्वंद्वियों की पहली भिड़ंत टाई पर समाप्त हुई और भारत ने आखिर में बाउल आउट जीत लिया था। भारत ने अन्य छह मैचों में से पांच में सीधे जीत हासिल की है। T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भारत पर एकमात्र जीत दुबई में खेले गए 2021 T20 वर्ल्ड कप में आई थी। पिछली बार दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया में T20 विश्व कप 2022 में आमने-सामने थी, तब भारत ने मेलबर्न में जीत दर्ज की थी।

    दोनों की संभावित टीम

    India (probable): 1 Rohit Sharma (capt), 2 Virat Kohli, 3 Rishabh Pant (wk), 4 Suryakumar Yadav, 5 Shivam Dube, 6 Hardik Pandya, 7 Ravindra Jadeja, 8 Axar Patel, 9 Jasprit Bumrah, 10 Arshdeep Singh, 11 Mohammed Siraj.

    Pakistan (probable): 1 Mohammed Rizwan (wk), 2 Babar Azam (capt), 3 Usman Khan, 4 Fakhar Zaman, 5 Shadab Khan, 6 Iftikhar Ahmed, 7 Imad Wasim, 8 Shaheen Shah Afridi, 9 Naseem Shah, 10 Mohammad Amir, 11 Haris Rauf.

    babar azam India-Pakistan pakistan rohit sharma T20 World Cup 2024 Team India
    Previous ArticleCAA सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : हटिया ब्वॉयज ने स्वर्णरेखा को हराकर नॉक आउट के लिए क्वालीफाई किया
    Next Article 15 तक सभी कोटि के स्कूल सुबह 7 से 11.30 बजे तक चलेंगे

    Explore More

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    June 19, 20261 Min Read

    तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज को लीगल नोटिस, TG20 लीग पर बढ़ा विवाद

    June 15, 20262 Mins Read

    महिलाओं की T20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.