Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»रांची में चौथा टेस्ट : भारत के स्पिन गेंदबाजों ने अंग्रेज बल्लेबाजों पर कसा शिकंजा | भारत को सीरीज जीतने के लिए 192 रन चाहिए
    Sport

    रांची में चौथा टेस्ट : भारत के स्पिन गेंदबाजों ने अंग्रेज बल्लेबाजों पर कसा शिकंजा | भारत को सीरीज जीतने के लिए 192 रन चाहिए

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 25, 2024Updated:February 25, 20244 Mins Read
    Buy Ad Space

    आर आश्विन ने 5 विकेट हासिल किए

    रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनरों ने पूरी तरह से शिकंजा कस दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 53.5 ओवर में 145 रन बनाकर आल आउट हो गई। भारत को अब चौथा टेस्ट मैच जीतने के लिए 192 रनों की आवश्यकता है। आर अश्विन ने 5, कुलदीप यादव ने 4 व 1 विकेट जडेजा ने लिए। भारत लंच से पहले पहली पारी में 307 रन पर आल आउट हुई। लंच के बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो भारतीय स्पिनरों को झेल नहीं सकी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही स्पिन से आक्रमण कराना शुरू किया। अश्विन, कुलदीप यादव व जडेजा की तिकड़ी ने पूरी तरह से इंग्लैंड टीम को बैकफुट पर धेकल दिया। 5 मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

    अश्विन ने फिर किया कमाल

    5वें ओवर में आर अश्विन ने पांचवीं व छठी गेंद में 2 लगातार विकेट लेकर इंग्लैंड टीम को प्रेशर में डाल दिया। बेन डकेट (15) व ओली पोप (0) को अश्विन ने चलता किया। अभी इंग्लैंड की टीम कुछ समझ पाती, अश्विन ने धाकड़ बल्लेबाज जो रूट (11) को आउट करके पूरी तरह से अंग्रेज बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया। 65 के स्कोर पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा। अश्विन ने फिर कमाल की गेंदबाजी करते हुए जमे बल्लेबाज फोक्स (17) को आउट कर शानदार सफलता दिलाई। अश्विन ने चौथा विकेट अपने नाम किया। 9 वां विकेट 145 के स्कोर पर गिरा। आखिरी विकेट अश्विन ने एंडरसन (0) के रूप में लिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 145 रन बनाकर आल आउट हो गई।

    चाइनामैन गेंदबाज का चला जादू

    स्पिन आक्रमण पर अंग्रेज बल्लेबाज पूरी तरह से सरेंडर कर गए। फिर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने अपना जादू दिखाया। काफी देर से जमे बल्लेबाज जैक कराउले (60) को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। फिर कुलदीप ने कप्तान बेन स्टोक्स (4), हार्टले (7) व ओली रॉबिनसन (0) को आउट कर मैच पूरी तरह से भारत के पक्ष में कर दिया। जडेजा ने बेयरस्टो को 30 के स्कोर पर चलता किया। इंग्लैंड का 8वां विकेट 133 के स्कोर पर गिरा।

    शतक से चूके ध्रुव जुरैल

    इससे पहले भारत की टीम ने लंच से पहले 307 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। तीसरे दिन के खेल में भारत की ओर से कुलदीप यादव के रूप में विकेट गिरा। कुलदीप ने 131 गेंदों का सामना कर 28 रनों की अच्छी पारी खेली। जुरेल व कुलदीप के बीच आठवें विकेट के लिए 76 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दम पर टीम इंडिया ने बड़े संकट को टाल दिया। कुलदीप को एंडरसन ने बोल्ड आउट किया। आकाश दीप ने 9 व आखिरी विकेट के रूप में जुरेल 90 रन बनाकर आउट हुए। मो. सिराज 0 रन बनाकर नाबाद रहे। शोएब बशीर ने पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा टॉम हार्टले ने 3 व जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट लिए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 2, शुभमन गिल ने 38, रजत पाटीदार ने 17, रवींद्र जडेजा ने 12, सरफराज खान ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 73, आर अश्विन ने 1 रन बनाकर आउट हुए थे।

    मेहमान टीम पहली पारी में 353 रन बनाए थे

    इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 353 रन बनाकर आल आउट हो गई थी। मेहमान टीम ने पहले दिन 7 विकेट खोकर 302 रन बनाए थे। दूसरे दिन इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन ने 58 रन बनाकर आउट हुए थे। जो रूट नाबाद 122 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 4, आकाश दीप ने 3, मो सिराज ने 2 व एक विकेट अश्विन ने हासिल किए थे। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

    Previous Articleस्पिन अटैक से भारत ने शुरुआत की | अश्विन ने लगातार 2 विकेट लेकर इंग्लैंड को प्रेशर में डाला
    Next Article रांची में अंग्रेजों को हराने के लिए इंडिया को चाहिए 152 रन | 2 दिन का खेल बाकी

    Explore More

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    September 10, 20264 Mins Read

    Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी

    September 10, 20263 Mins Read

    Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.