Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»स्पिन अटैक से भारत ने शुरुआत की | अश्विन ने लगातार 2 विकेट लेकर इंग्लैंड को प्रेशर में डाला
    Sport

    स्पिन अटैक से भारत ने शुरुआत की | अश्विन ने लगातार 2 विकेट लेकर इंग्लैंड को प्रेशर में डाला

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 25, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 5वें ओवर में आर अश्विन ने पांचवीं व छठी गेंद में 2 लगातार विकेट लेकर इंग्लैंड टीम को प्रेशर में डाल दिया। बेन डकेट (15) व ओली पोप (0) को अश्विन ने चलता किया। इंग्लैंड का स्कोर समाचार लिखे जाने तक 2 विकेट पर 24 रन है। 70 रन का बढ़त इंग्लैंड ने बना लिया है। भारत ने दोनों एंड से तेज आक्रमण के बजाए स्पिन आक्रमण से शुरुआत की। पहला ओवर आर अश्विन ने डाला। वहीं, दूसरा ओवर रवीद्र जडेजा ने किया। इससे पहले भारत की टीम ने लंच से पहले 307 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। तीसरे दिन के खेल में भारत की ओर से कुलदीप यादव के रूप में विकेट गिरा। कुलदीप ने 131 गेंदों का सामना कर 28 रनों की अच्छी पारी खेली। जुरेल व कुलदीप के बीच आठवें विकेट के लिए 76 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दम पर टीम इंडिया ने बड़े संकट को टाल दिया। कुलदीप को एंडरसन ने बोल्ड आउट किया। आकाश दीप ने 9 व आखिरी विकेट के रूप में जुरेल 90 रन बनाकर आउट हुए। मो. सिराज 0 रन बनाकर नाबाद रहे। शोएब बशीर ने पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा टॉम हार्टले ने 3 व जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट लिए। भारत की ओर से दूसरे दिन रोहित शर्मा ने 2, शुभमन गिल ने 38, रजत पाटीदार ने 17, रवींद्र जडेजा ने 12, सरफराज खान ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 73, आर अश्विन ने 1 रन बनाकर आउट हुए थे।

    मेहमान टीम पहली पारी में 353 रन बनाए थे

    इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 353 रन बनाकर आल आउट हो गई थी। मेहमान टीम ने पहले दिन 7 विकेट खोकर 302 रन बनाए थे। दूसरे दिन इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन ने 58 रन बनाकर आउट हुए थे। जो रूट नाबाद 122 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 4, आकाश दीप ने 3, मो सिराज ने 2 व एक विकेट अश्विन ने हासिल किए थे। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

    Previous Articleस्पिन अटैक से भारत ने शुरुआत की | इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू
    Next Article रांची में चौथा टेस्ट : भारत के स्पिन गेंदबाजों ने अंग्रेज बल्लेबाजों पर कसा शिकंजा | भारत को सीरीज जीतने के लिए 192 रन चाहिए

    Explore More

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    September 10, 20264 Mins Read

    Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी

    September 10, 20263 Mins Read

    Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.