Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हेमंत सरकार के 4 साल पर जश्न का माहौल ! हर जिला में होगा कार्यक्रम
    News

    हेमंत सरकार के 4 साल पर जश्न का माहौल ! हर जिला में होगा कार्यक्रम

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 28, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची! 29 दिसंबर 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार अपने चार साल पूरे कर लेगी. इसको लेकर पूरे झारखंड में जोरदार तैयारी चल रही है. सरकार के द्वारा इस 4 साल में किए गए कार्यों कार्यों की जानकारी हर जिला में कार्यक्रम आयोजित कर दी जाएग. एक तरह से कहा जा सकता है कि पूरे राज्य में जश्न का माहौल है. वहीं, रांची के मोराबादी ग्राउंड में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें खुद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शरीक होंगे. साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम समेत राज के कई मंत्री भी शामिल होंगे. 30 दिबंसर से सरकार अपने पांचवे साल में प्रवेश कर जाएगी. हेमंत सोरेन के लिए ये साल कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि इसी साल लोकसभा के भी चुनाव होने हैं, इन चुनावों के खत्म होने के बाद विधानसभा के चुनाव आ जाएंगे. ऐसे में सरकार लगातार अभी से ही अपनी उपलब्धियों को लोगों के सामने ले जा रही है. वहीं, 29 को होने वाले प्रोग्राम में राज्य के कई युवक-युवतियों को नौकरी का भी सौगात मिलेगा. कई जिलों के लोग इस समारोह में शरीक होने के लिए रांची निकल पड़े हैं. यानि हेमंत सरकार जनता के दिलों को जितने का कोई कसर नहीं छोडेंगे.

    2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव

    झारखंड में 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होनें हैं. इसी के संदर्भ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी मोड हैं और लगातार अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों के सामने ले जा रहे हैं. हेमंत सोरेन ने इस अभियान के तहत 21 जिलों में 24 नवंबर से 28 दिसंबर तक हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर चुके हैं. इस दौरान सीएम ने करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया है. इसके साथ ही सरकार ने लाखों लाभुकों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं, जैसे कि सर्वजन पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, छात्रवृत्ति योजना, सावित्रीबाई फूले योजना और रोजगार सृजन योजना. इनके अलावा भी सरकार के पास कई योजाएं हैं जो वे लोगों के लिए लाई है.

    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का समापन 29 को

    हेमंत सोरेन के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का समापन 29 दिसंबर को होगा, जिससे सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मोरहाबादी मैदान में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के लिए भी तैयारी जोर शोर से की जा रही है. मोरहाबादी मैदान को पूरी तरह से सजाया जा रहा है. इसके अलावा वहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

    alamgir alam Cm Jharkhand Hemant Soren Congress dgp jharkhand jmm Rahul gandhi
    Previous Articleदेखें लाइव : अब से कुछ देर बाद सीएम हेमंत सोरेन करेंगे मीडिया से बातचीत
    Next Article देश को विभाजनकारी शक्तियों के साथ ही अलगावादी विचारधारा से बचाना है : बंधु तिर्की

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.