Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»देश को विभाजनकारी शक्तियों के साथ ही अलगावादी विचारधारा से बचाना है : बंधु तिर्की
    News

    देश को विभाजनकारी शक्तियों के साथ ही अलगावादी विचारधारा से बचाना है : बंधु तिर्की

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 28, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने मनाया कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस

    रांची! कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने झण्डोतोलन किया. गार्ड ऑफ ऑनर सेवादल के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने दी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस स्थापना दिवस पर एक-दूसरे को बधाई दी गयी। कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धूमधाम से मनाया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने उपस्थित कांग्रेसजनों को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 138 वर्ष पूर्व 28 दिसम्बर 1885 को स्थापित कांग्रेस की चुनौती आज बहुत बढ़ गयी है। देश को विभाजनकारी शक्तियों के साथ ही अलगावादी विचारधारा से बचाना और उन मूल्यों की रक्षा करना हम कांग्रेसियों की बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसके आधार पर स्वतंत्रता की लडाई लड़ी गयी या आजादी के तत्काल बाद देश का महानिर्माण शुरू हुआ। उन्होंने कहा स्वतंत्रता के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में भारत को विकसित बनाने का जो महाभियान प्रारंभ हुआ उसी के कारण आज हमारा देश दुनिया की महत्पूर्ण शक्तियों में शामिल है।

    देश को कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों की सबसे ज्यादा आवश्यकता

    बन्धु तिर्की ने कहा कि 5.5 करोड से अधिक कांग्रेस के सदस्य है, हमारी विचारधारा कश्मीर से कच्छ और कन्याकुमारी से मणिपुर तक फैली है। हमारी जड़ भारत की मिटटी के कण-कण में है। धर्मनिपेक्षता, नागरिक राष्ट्रवाद, उदारवाद, आर्थिक उदारवाद हमारा आधार है, अंतर्राष्ट्रीय सौहार्दपूर्ण संबंधों और प्रगतिशील गठबंधन को कांग्रेस सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। बन्धु तिर्की ने कहा कि आज देश को कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं है, देश को एकजुट रखते हुए विकास के पथ पर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि हमलोग ऐसे राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य हैं, जिसका गौरवमय इतिहास रहा है। आज पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कमजोर वर्ग को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।

    आने वाला वर्ष 2024 पार्टी के लिए महत्वपूर्ण

    बन्धु ने कहा किहमने त्याग और बलिदान के कई उदाहरण दिये हैं. आने वाला वर्ष 2024 पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। देश में आमचुनाव होना है और झारखंड में भी चुनाव होना है। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा कि हम अपने कार्यक्रमों के माध्यम से अपने नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाये। इस अवसर पर केशव महतो कमलेश, अमुल्य नीरज खलखो, मदन मोहन शर्मा, विनय सिन्हा दीपू, सतीश पॉल मुंजनी, गीताश्री उरांव, आभा सिन्हा, रमा खलखो, डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, राजीव रंजन प्रसाद, अभिलाष साहु, अमरेन्द्र सिंह जगदीश साहु, डॉ बिरसा उरांव, डॉ संजय सिंह, डॉ जयप्रकाश गुप्ता, हुसैन खान, खुर्शीद हसन रूमी, सुनील सिंह, अजय सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी, निसार खान, विश्राम महतो,पूर्णिमा सिंह, अनिता टोप्पो, राखी प्रियदर्शनी, सत्यनारायण साह, सैयद हसनैन, राजेश चन्द्र राजू, तौकीर रजा, संगीता टोप्पो, मो सफार, केके गिरी, मुंजनी सिंह, मो जैनूल अंसारी, कविता देवी, नीतू, देवी, सम्राट, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, अरूण श्रीवास्तव, त्रिभुवन, कुमार कौशल, निलम सहाय, रामानंद केशरी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

    bandhu tirkey Congress jmm Rahul gandhi rajesh thakur
    Previous Articleहेमंत सरकार के 4 साल पर जश्न का माहौल ! हर जिला में होगा कार्यक्रम
    Next Article धारा-144 लागू होने के बाद भी झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के लोग सड़क पर उतरे ! ssp आवास के पास रोका गया

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.