
न्यू ईयर ईव के मौके पर गिग वर्कर्स की यूनियनों TGPWU और IFAT ने बेहतर वेतन, कार्य परिस्थितियों और सोशल सिक्योरिटी की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों का दावा है कि इस आंदोलन में 1.7 लाख से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर्स शामिल हो सकते हैं, जिससे फूड और क्विक कॉमर्स सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।
हड़ताल के ऐलान के बीच Zomato और Swiggy ने पीक डिमांड को देखते हुए डिलीवरी पार्टनर्स के लिए विशेष इंसेंटिव और बढ़े हुए पेआउट की घोषणा की है। Zomato ने पीक आवर्स में प्रति ऑर्डर ₹120–₹150 तक पेआउट और पेनल्टी में अस्थायी राहत दी है, जबकि Swiggy ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए ₹10,000 तक कमाई और अतिरिक्त इंसेंटिव का ऑफर दिया है।
फिलहाल दोपहर तक हड़ताल के बड़े असर की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कंपनियों का कहना है कि ये ऑफर्स न्यू ईयर जैसे हाई-डिमांड पीरियड के लिए सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। शाम तक स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।