Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सीएम योगी से मिलने की आस में विधानसभा के सामने धरने पर बैठी महिला से बलात्कार
    News

    सीएम योगी से मिलने की आस में विधानसभा के सामने धरने पर बैठी महिला से बलात्कार

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 13, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। लखनऊ में विधानसभा के पास धरने पर बैठी एक महिला ने अपने साथ बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि वो सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंची थी। जब उसे मिलने नहीं दिया गया तो वह रात में वहीं पर धरना देकर बैठ गई। इस दौरान उसके साथ रेप की वारदात हुई है। पूर्व में महिला ने कौशांबी से गोरखपुर जाकर अपनी समस्या सीएम योगी को सुनाई थी। पीड़ित महिला के अनुसार, कौशांबी प्रशासन ने महिला को टॉर्चर करना शुरू कर दिया है। इन सारी बातों की जानकारी देने 3 अक्टूबर, 2023 को वो लखनऊ विधानसभा के सामने धरने पर बैठी थी। जब महिला को सीएम योगी से नहीं मिलने दिया गया तो वह रात भर धरने पर बैठी रही। धरने पर बैठने के दौरान उस महिला के साथ रात में ही बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि थाना क्षेत्र हजरतगंज के 1090 चौराहे के पास से महिला को कमजोरी के कारण बेसुध पड़े होते देखने पर पुलिस द्वारा तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया। तत्काल महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जाकर महिला से वार्ता की गई और उनकी लिखित तहरीरी सूचना पर धारा 328, 376 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

    राम सेवक यादव को जेल भेजा गया

    महिला द्वारा बताया गया की एक व्यक्ति मदद का झांसा देकर उन्हें होटल ले गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म की घटना हुई। मात्र दस घंटों में पुलिस द्वारा करीब 50 से अधिक कैमरा देखकर और मैनुअली 100 से अधिक होटल चेक कर घटना का अनावरण कर एक आरोपी मयंक भानु सिंह पुत्र राम सेवक यादव को जेल भेजा गया है। फिलहाल पीड़ित महिला को हजरतगंज के झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज जारी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    yogi adityanath
    Previous Articleइजरायल-हमास वॉर: 6 दिनों में इजरायल ने गाजा पर 4,000 टन वजन वाले 6,000 बम गिराए | मौत का आंकड़ा 2748 पहुंचा
    Next Article ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई आज

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.