Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई आज
    News

    ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई आज

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 13, 2023Updated:October 13, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। जमीन घोटाला मामले में ईडी समन के खिलाफ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई आज यानि शुक्रवार को होनी है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में यह सुनवाई होगी। हाईकोर्ट द्वारा जारी डेली काउज लिस्ट में क्रिमिनल रिट पिटीशन 787/2023 सुनवाई के लिए इस खंडपीठ में दूसरे नंबर पर है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि अदालत में सुनवाई सुबह 10.30 बजे शुरू होने के बाद जल्द ही इस मामले में सुनवाई हो जाएगी। सुनवाई के दौरान ईडी द्वारा पक्ष रखे जाने की संभावना है। कोर्ट सुनवाई के दौरान कोई दिशानिर्देश भी जारी कर सकती है। ईडी के द्वारा भेजे गए समन से आहत हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट से गुहार लगाते हुए इसे असंवैधानिक करार देने का आग्रह किया है।

    11 को पी. चिदंबरम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पक्ष रखा था

    बुधवार 11 अक्टूबर को इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान प्रार्थी हेमंत सोरेन की ओर से सीनियर एडवोकेट पी. चिदंबरम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पक्ष रखा था। पी चिदंबरम ने हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं होने की बात कहते हुए कहा था कि इनके उपर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है।उन्होंने कहा था कि हेमंत सोरेन इससे पहले भी ईडी की जांच में सहयोग कर चुके हैं और अपनी संपत्ति और दायर आईटी रिटर्न की भी जानकारी दे चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें दूसरे मामलों में बार-बार समन भेजकर परेशान किया जा रहा है। इस तरह का समन जारी करना असंवैधानिक है। ईडी के समन से यह स्पष्ट नहीं होता है कि उन्हें क्यों बुलाया जा रहा है। जमीन घोटाला मामले में ईडी द्वारा अब तक 5 समन भेजा जा चुका है। जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने का आदेश हेमंत सोरेन को दिया था।

    hemant soren
    Previous Articleसीएम योगी से मिलने की आस में विधानसभा के सामने धरने पर बैठी महिला से बलात्कार
    Next Article सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में रिटायर्ड आर्मी जवान ने गोली चलाई | कोडरमा जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • आज Jharkhand T20 League 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण May 14, 2026
    • 1 वोट से जीतने वाले TVK विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Madras HC के आदेश पर रोक May 14, 2026
    • प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता May 14, 2026
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.