Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»कल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14218 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान
    Latest

    कल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14218 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 19, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    – अपीलः सपरिवार, आस-पड़ोस के साथ मतदान में लें हिस्सा

    – अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती 200 करोड़ के पार

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। उन्होंने कहा कि मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता सपरिवार, आस-पड़ोस और मित्रों के साथ मतदान केंद्र जाकर उत्सवी माहौल में मतदान करें। वह मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के 14,218 बूथों में से 48 बूथ को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है। वहीं, महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 239 है। 22 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों द्वारा संचालित होंगे। जबकि, युवाओं के हाथों में 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी।

    साक्ष्य दें होगी कार्रवाई

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आचार संहिता उल्लंघन के जितने भी मामले आते हैं, उनपर तत्परता से मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। अभी तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में 90 केस दर्ज कर कार्रवाई की गयी है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में आये सवालों का जवाब देते हुए पत्रकारों से भी अपील की कि उनके सामने भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले आते हैं, तो वे निर्वाचन आयोग के साथ उसे साक्ष्य समेत साझा करें, निर्वाचन आयोग नियमानुसार कार्रवाई सुनीश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक 200 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है।

    Jharkhand Assembly Elections 2024
    Previous Articleझारखंड विधानसभा : आज दूसरे फेज का चुनाव प्रचार थम जाएगा | 23 को आएंगे नतीजे
    Next Article दूसरे चरण का मतदान आज ! Cm हेमंत सोरेन सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.