Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»जेवरात बचाने के लिए महिला चलती ट्रेन से लूटेरे के पीछे कूद गई | समान लेकर बदमाश हुआ फरार
    News

    जेवरात बचाने के लिए महिला चलती ट्रेन से लूटेरे के पीछे कूद गई | समान लेकर बदमाश हुआ फरार

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 11, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मामला धनबाद के तेतुलिया रेलवे पुल के समीप का

    रांची। गोरखपुर से हटिया जा रही मौर्य एक्सप्रेस में महिला यात्री झपट्टामार का शिकार हो गई। इस दौरान अपराधी ने महिला का सामान लेकर चलती ट्रेन से कूद गया। हालांकि उसे पकड़ने की कोशिश में वह भी ट्रेन से कूद गई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुका था। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला यात्री को धनबाद के कतरास नर्सिंग होम में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस बीच पति स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर सड़क मार्ग के जरिए कतरास आया और पत्नी को लेकर वाहन के जरिए रांची ले गया। मामला धनबाद के तेतुलिया रेलवे पुल के समीप का है। महिला का कहना था कि वे लोग बरौनी से रांची स्थित सुखदेव नगर अपने घर जा रहे थे।

    महिला का पति भी साथ ही सफर कर रहा था

    इधर घटना के वक्त महिला का पति भी साथ ही सफर कर रहा था, लेकिन उसे जानकारी नहीं लगी। इधर घायल महिला ने फोन के जरिये पति को खुद के घायल होने और ट्रेन से गिर जाने की सूचना दी। जिसके बाद पति चंद्रपुरा स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर सड़क मार्ग के जरिए कतरास आया। घटना कतरासगढ़ से स्टेशन से ट्रेन के खुलने के कुछ ही देर बाद हुई। महिला ट्रेन में बाथरूम जा रही थी। इस दौरान गेट पास मौजूद अपराधी पर्स देखकर झपट लिया। गनीमत था कि ट्रेन की गति काफी धीमी थी। कतरास रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी महिला यात्री को कतरास लाकर नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया।

    धनबाद से चंद्रपुरा स्टेशन के बीच इस तरह की घटनाएं अक्सर होती है

    बता दें कि धनबाद से चंद्रपुरा स्टेशन के बीच इस तरह अक्सर घटनाएं सामने आती है। धनबाद से ही अपराधी सवार होते हैं और रास्ते में घटना को अंजाम देकर ट्रेन से कूद जाते है। तीन माह पहले अपराधियों ने छाताबाद पुल के समीप मालगाड़ी के गार्ड पर हमला कर जख्मी कर दिया था। रेल थानेदार नवीन कुमार रजक ने कहा कि लिखित शिकायत नहीं मिली है।

    South Eastern Railway
    Previous Articleराज्यसभा में हर शुक्रवार को संसद सत्र के दौरान मिलने वाले अतिरिक्‍त 30 मिनट के ब्रेक को समाप्‍त कर दिया गया
    Next Article ED ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा छठा समन | कल जोनल ऑफिस बुलाया

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.