Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ED ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा छठा समन | कल जोनल ऑफिस बुलाया
    News

    ED ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा छठा समन | कल जोनल ऑफिस बुलाया

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 11, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठा समन जारी किया है। उन्हें 12 दिसंबर को पूछताछ के लिए एयरपोर्ट स्थित जोनल ऑफिस बुलाया है। उनसे बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन के संबंध में पूछताछ होगी। यह छठी बार है जब ईडी ने सीएम को समन जारी किया है, हालांकि पिछले एक साल में मात्र एक बार ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे थे। जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए इससे पहले 14 अगस्त को एजेंसी के दफ्तर आने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस भेजा गया था। लेकिन सीएम ने पत्र लिखकर एजेंसी के दफ्तर जाने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद ईडी ने एक एक कर कुल पांच बार सीएम को समन भेजा था, लेकिन सीएम नहीं पहुंचे। अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठा समन जारी कर 12 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि जो जानकारी मिल रही है सीएम आवास या सीएम सचिवालय में अभी तक ईडी के समन को रिसीव नहीं किया गया है। सीएम से रांची के बड़गाई अंचल स्थित 8.46 एकड़ जमीन के संबंध में पूछताछ की जानी है। जानकारी के मुताबिक, 13 अप्रैल को ईडी ने बड़गाई अंचल के तत्कालीन उप राजस्व निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद के यहां छापेमारी की थी, तब उसके घर में अंचल के कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। वहीं, मोबाइल से भी कई जमीनों की जानकारी मिली थी। इस मामले में रांची डीसी के आदेश पर बड़गाई अंचल के सीओ मनोज कुमार ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में ईडी ने ईसीआईआर दर्ज किया है.

    Cm Hemant Soren ED
    Previous Articleजेवरात बचाने के लिए महिला चलती ट्रेन से लूटेरे के पीछे कूद गई | समान लेकर बदमाश हुआ फरार
    Next Article जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष दर्जा : 10.30 बजे अनुच्छेद-370 हटाए जाने पर सुप्रीम फैसला आज

    Explore More

    November 3, 20262 Mins Read

    चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.