Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर मंडरा रहा है विरोध प्रदर्शन का खतरा
    News

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर मंडरा रहा है विरोध प्रदर्शन का खतरा

    News Box BharatBy News Box BharatJune 8, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    आईसीसी ने तैयार की बैकअप पिच, दोनों टीमों को जानकारी दी गई

    रांची। ब्रिटेन में जस्ट ऑयल नामक एक ग्रुप के द्वारा सरकार की नई तेल, गैस और कोयला नीति के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। अब इस विरोध प्रदर्शन का खतरा भारत व आसट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर भी आ गया है। ऐसा डर है कि पिच को खराब किया जा सकता है। इसी कारणवश जस्ट स्टॉप ऑयल के कार्यकर्ताओं द्वारा संभावित व्यवधान के खतरे के खिलाफ एहतियात के तौर पर आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए ओवल में बैक-अप पिच तैयार कर रहा है। एक और पिच तैयार करने का कदम सबसे खराब स्थिति से बचने के लिए है। दोनों टीमों को इस अपडेट के बारे में आईसीसी द्वारा सूचित किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, हमें कुछ दिन पहले सुरक्षा ब्रीफ़िंग में इसके बारे में बताया गया था। उम्मीद है कि ऐसा कुछ नहीं होगा लेकिन मैंने सुना है कि कुछ अलग टूर्नामेंट इन घटनाक्रमों से प्रभावित हुए हैं।

    कई बड़े टूर्नामेंट प्रभावित हुए

    यह कदम जस्ट स्टॉप ऑयल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे लगातार विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया है। पिछले साल पूरे यूके में खेल आयोजनों में जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लड़ने वाले पर्यावरणीय कार्रवाई समूहों ने एक बड़ा संगठन बनाया था। इससे प्रीमियर लीग फुटबॉल, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप और प्रीमियरशिप रग्बी यूनियन जैसे सभी टूर्नामेंट प्रभावित हुए हैं।

    विरोध प्रदर्शन के कारण बस को रोका गया था

    पिछले सप्ताह इंग्लैंड की पुरुष टीम की बस, जो आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए लॉर्ड्स जा रही थी, उसे विरोध प्रदर्शनों के कारण काफी देर तक रोक कर रखा गया था। सोमवार की सुबह, ऑस्ट्रेलिया टीम की बस को इसी तरह की देरी हुई। यह बस खिलाड़ियों को एक ट्रेनिंग सेशन के लिए ओवल लेकर जा रही थी। आईसीसी ने अपने नियमों में भी इस मामले को शामिल करते हुए, खेल की परिस्थितियों के नियम में कुछ बदलाव किए हैं।

    featured
    Previous Articleसंत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के प्रिंसिपल की इनोवा कार ने 8 लोगों को रौंदा, 4 की दर्दनाक मौत
    Next Article पिठौरिया केला बगान के समीप अपराधियों ने सिलिंडर लेने के लिए टेंपो रुकवाया आैर 47 हजार रुपए लूट लिए

    Explore More

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर March 14, 2026
    • हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना March 14, 2026
    • अब खटारा वाहनों से छुटकारा: रांची पुलिस को मिले 88 नए वाहन | हर चौक-चौराहे पर दिखेगी PCR March 14, 2026
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.