Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»क्रिकेट का महासंग्राम आज से शुरू: वर्ल्ड कप का आगाज इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के मैच के साथ शुरू होगा
    News

    क्रिकेट का महासंग्राम आज से शुरू: वर्ल्ड कप का आगाज इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के मैच के साथ शुरू होगा

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 5, 2023Updated:October 5, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    48 मैच खेले जाएंगे, 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा

    वनडे विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं

    रांची। विश्व कप का आगाज आज से होने जा रहा है। 5 अक्तूबर को मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच से होगा। य़ह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। राउंड रॉबिन स्टेज में 45 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि तीन मुकाबले नॉकआउट स्टेज के होंगे। यानी कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। यह वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण है। पिछले वनडे विश्व कप की तरह इस बार भी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबान भारत के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी टूर्नामेंट खेलती दिखेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड ने क्वालिफिकेशन राउंड पार कर अंतिम-10 में जगह बनाई है। दो बार की विश्व चैंपियन टीम वेस्टइंडीज पहली बार क्वालिफाई नहीं कर सकी।

    एक टीम राउंड रॉबिन फॉर्मेट में कुल 9 मैच खेलेगी

    2019 विश्व कप की तरह सभी 10 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। एक टीम राउंड रॉबिन फॉर्मेट में कुल नौ मैच खेलेगी। यानी लीग स्टेज में कुल 45 मुकाबले होंगे। इसके बाद दो सेमीफाइनल मैच और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड के 45 में से 39 मुकाबले डे-नाइट होंगे, जबकि छह मैच दिन के रहेंगे। 

    46 दिनों तक चलेगा मैच

    46 दिन तक चलने वाले महाकुंभ में 10 टीमों के 150 खिलाड़ी अपनी टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे। वनडे विश्व कप की शुरुआत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी। भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे टॉस होगा। मैच 2 बजे से शुरू होगा।

    साउदी और विलियमसन नहीं खेलेंगे

    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी और नियमित कप्तान केन विलियमसन पहले मैच से बाहर हो गए हैं। कार्यवाहक कप्तान टॉम लैथम ने साउदी की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ दाएं हाथ के फास्ट बॉलर उपलब्ध नहीं रहेंगे। टिम साउदी को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी। वहीं, केन के बाहर होने की पुष्टि अभ्यास मैच के दौरान हो गई थी। हालांकि उन्होंने वार्म-अप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक भी लगाया था।

    न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

    डेवन कॉनवे, विल यंग, टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, रचिन रविंद्र, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी।

    इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

    जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, आदिल रशीद, डेविड विली, सैम करन, मार्क वुड।

    पिच रिपोर्ट

    यहां बल्लेबाजों को पिच से मदद मिलती है। शुरुआती ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। धीरे-धीरे पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग हो जाती है। यह मैच डे-नाइट है। ओस दूसरी पारी में बल्लेबाजी को बेहतर बनाएगा। टॉस जीतने पर कप्तान गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। यहां पहली पारी का औसत रन स्कोर 250 से आसपास है। स्टेडियम में 6 काली मिट्टी और 5 लाल मिट्टी की पिच हैं। लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। काली मिट्टी की पिचे अच्छे उछाल के साथ बॉलर्स के लिए बेहतर स्थिति प्रदान करती हैं।

    वेदर रिपोर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा।

    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन के रिट पिटीशन पर हाईकोर्ट में 6 अक्टूबर को सुनवाई
    Next Article गुसल व परचम कुसाई के बाद हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 5 दिवसीय उर्स मेला शुरू

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.