Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»गुसल व परचम कुसाई के बाद हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 5 दिवसीय उर्स मेला शुरू
    News

    गुसल व परचम कुसाई के बाद हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 5 दिवसीय उर्स मेला शुरू

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 5, 2023Updated:October 5, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। गुसल व परचम कुसाई के बाद हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 5 दिवसीय उर्स मेला शुरू हो गया। गुरुवार को सुबह 8 बजे गुसल हुआ। इसके बाद परचम कुसाई व नाते शरीफ के बाद लोगों ने एक दूसरे को उर्स की मुबाराकबाद दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही राज्य की अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गई। खादिम अब्दुल मन्नान, खादिम मो. इरफान, खादिम मो एहसान, शहरे काजी मसूद फरीदी व इमाम अब्दुल मोबिन ने दुआ का इहतेमाम किया। इस मौके पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयुब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष मो रिजवान, बेलाल, वार्ड-45 के पूर्व पार्षद नसीम गद्दी उर्फ पप्पु, आसिफ नईम, शहजाद, आफताब, नज्जू अंसारी, अनीस गद्दी, खालिकुल, इमामुद्दीन, अतिकुर रहमान आदि शामिल थे।

    आज अध्यक्ष के आवास से निकलेगा पहला चादर

    हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का उर्स 05 से 09 अक्टूबर 2023 तक मनाया जाएगा। पांच दिवसीय उर्स को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 05 अक्टूबर को दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयुब गद्दी के आवास से शाही संदल व चादर निकाली जाएगी। 6 अक्टूबर को रात में उर्स मैदान में जलसा का आयोजन किया गया है। 7 अक्टूबर को खानकाही कव्वाली होगी। 08 अक्टूबर को महासचिव जावेद अनवर के आवास से चादर निकलेगा। 2 बजे से सीरत मैदान डोरंडा में कव्वाली का प्रोग्राम शुरू होगा। इससे पहले सुबह में Jap-1 की ओर से चादर निकाली जाएगी। इसी दिन रात में कव्वाली का प्रोग्राम शुरू होगा। मुंबई के अजीम नाजा और हाजी माजिद शोला के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा। कव्वाली का मुकाबला 9 अक्टूबर को भी चलेगा। इसके अलावा फातेहा खानी, मीलाद, लंगर खानी, तिलावत पंज सूरह कर हजऱत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के रूहे पाक को इसाले सवाब की जाएगी। उर्स में लगने वाली दुकान के लिए जगह देने का काम शुरू हो गया है।

    8 अक्टूबर को आयेंगे सीएम हेमंत सोरेन

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 अक्टूबर को औपचारिक रूप से मेले का उद्घाटन करेंगे। वे रिसालदार बाबा के मजार में चादरपोशी भी करेंगे। साथ ही राज्य में अमन चैन के लिए दुआ करेंगे।

    Previous Articleक्रिकेट का महासंग्राम आज से शुरू: वर्ल्ड कप का आगाज इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के मैच के साथ शुरू होगा
    Next Article नेशनल शूटर तारा शाहदेव मामले में रंजीत कोहली को आजीवन कारावास

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.