Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सीएम हेमंत सोरेन के रिट पिटीशन पर हाईकोर्ट में 6 अक्टूबर को सुनवाई
    News

    सीएम हेमंत सोरेन के रिट पिटीशन पर हाईकोर्ट में 6 अक्टूबर को सुनवाई

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 5, 2023Updated:October 5, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। जमीन घोटाला मामले में ईडी की ओर से जारी समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन के रिट पिटीशन पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी। यह सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की खंडपीठ में होगी। जमीन के कागजात में हेराफेरी और खरीद बिक्री में मनी लांड्रिंग की वजह से रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और कारोबारी विष्णु अग्रवाल, अमित अग्रवाल समेत कई जालसाज न्यायिक हिरासत में हैं। इसी के बाद ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए पांचवा समन जारी कर 4 अक्टूबर को बुलाया था, लेकिन हाईकोर्ट में याचिका का हवाला देकर सीएम ने जाने से इनकार कर दिया था। इससे पहले सीएम को चौथा समन जारी कर 23 सितंबर को बुलाया गया था। लेकिन उससे पहले ही उनकी तरफ से हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई थी। समन जारी करने की शुरुआत 8 अगस्त को हुई थी। तब ईडी ने पहला समन जारी कर पूछताछ के लिए 14 अगस्त को बुलाया था। दूसरी बार 19 अगस्त को समन जारी कर 24 अगस्त को और तीसरी बार 1 सितंबर को समन जारी कर 9 सितंबर को बुलाया था। लेकिन इस बीच सीएम ने सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल कर दिया था। फिर भी ईडी ने 17 सितंबर को चौथा समन जारी कर 23 सितंबर को आने को कहा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 18 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता मुकुल रोहतगी को कहा था कि आपको पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए। इसी आधार पर याचिका वापस लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था. लिहाजा, 18 सितंबर से पूरा मामला उलझा हुआ था। अब सब की नजर हाईकोर्ट पर टिक गई है।

    अवैध खनन मामले में 18 नवंबर को पूछताछ हुई थी

    बता दें कि अवैध खनन मामले में 18 नवंबर 2022 को करीब 10 घंटे तक ईडी ने सीएम हेमंत से पूछताछ की थी। उसी पूछताछ के कुछ दिन बाद सीएम की ओर से ईडी को अपनी संपत्ति की सारी जानकारी मुहैया करा दी गई थी.

    jharkhand cm
    Previous Articleविवादास्पद डीएसपी पीके मिश्रा प्रशिक्षण कार्यों से हटाए गए
    Next Article क्रिकेट का महासंग्राम आज से शुरू: वर्ल्ड कप का आगाज इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के मैच के साथ शुरू होगा

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.