Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि 162 भू-माफियाओं के खिलाफ 190 केस दर्ज किया गया
    News

    सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि 162 भू-माफियाओं के खिलाफ 190 केस दर्ज किया गया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 21, 2023Updated:July 21, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    कोर्ट ने कहा, राज्य सरकार क्राइम डाटा रिपोर्टिंग प्रस्तुत करे

    जस्टिस इकबाल के जमीन कब्जा करने के मामले पर कोर्ट में हुई सुनवाई

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राज्य सरकार ने बताया कि 162 भू-माफियाओं के खिलाफ 190 केस दर्ज किए गये हैं। भू-माफियाओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस स्वर्गीय एमवाई इकबाल की जमीन पर बने बाउंड्रीवाल को तोड़े जाने के मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट को यह जानकारी दी गई। मामले में महाधिवक्ता राजीव रंजन एवं अधिवक्ता प्रत्युष चित्रेश ने कोर्ट को रांची शहर की पेट्रोलिंग प्लान की जानकारी दी। कोर्ट को बताया गया कि शहर में 30 पीसीआर वैन, 62 टाइगर मोबाइल, 15 हाई पेट्रोलिंग वाहन, 18 शक्ति कमांडो आदि सुरक्षा की व्यवस्था में लगाए गए हैं। पेट्रोलिंग पार्टी की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। साथ ही जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पूरी रात नाइट पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।

    646 सीसीटीवी व 536 स्मार्ट सीसीटीवी लगाए गए

    पूरी रांची में 17 जगहों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग को लेकर बैरिकेडिंग की गई है। रांची जिले में 646 सीसीटीवी लगे हैं, जबकि 536 स्मार्ट सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस सेल को 118 कॉलर कैमरा मुहैया कराया गया है, जिसमें एचडी कैमरा एवं ऑडियो विजुअल सुविधाएं सुविधा उपलब्ध करायी गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर रांची जिले में 30 पीसीआर वैन, 62 टाइगर मोबाइल, 15 हाई पेट्रोलिंग वाहन, 18 शक्ति कमांडो तैनात रहते हैं।

    मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त को

    कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त निर्धारित करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई में क्राइम रिपोर्टिंग डाटा प्रस्तुत किया जाये। साथ ही सेक्सुअल ऑफेंस की घटनाओं के बारे में भी जानकारी देने को कहा है। मामले में रांची एसएसपी एवं गृह सचिव की ओर से शपथ पत्र दाखिल किया गया। उल्लेखनीय है कि 25 जून को चर्च रोड के विक्रांत चौक (डॉक्टर फतेहउल्लाह रोड ) के सामने स्थित सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस स्वर्गीय एमवाई इकबाल की जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल को भूमाफियाओं ने तोड़ दिया था। इसके बाद वहां तैनात गार्डों ने लोअर बाजार थाना में मामला को दर्ज कराया था।

    govt of jharkhand high court home department justice iqubal ssp ranchi
    Previous Articleअपराध पर हर हाल में लगाएं लगाम । पुलिस कार्यशैली सुधारे अन्यथा होगी कार्रवाई
    Next Article कोई भी महिला सड़क किनारे हड़िया, दारु बेचती न दिखें : सीएम हेमंत सोरेन

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.