Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»छत्तीसगढ़ का रहने वाला एनडीआरएफ जवान का शव एयरपोर्ट पोखरटोली में पेड़ से लटका हुआ मिला
    Crime

    छत्तीसगढ़ का रहने वाला एनडीआरएफ जवान का शव एयरपोर्ट पोखरटोली में पेड़ से लटका हुआ मिला

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 3, 2024Updated:October 3, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    CRPF जवान ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली

    रांची। राजधानी में गुरुवार को 2 जवानों ने खुदकुशी कर ली। एक जवान ने फांसी लगा ली तो दूसरे ने खुद को गोली से उड़ा लिया। गुरुवार को पहली घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंबो गांव में सीआरपीएफ कैंप में हुई, जहां जवान राहुल कुमार ने ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद जवान की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल झारखंड के बोकारो जिले का रहने वाला था। वहीं, दूसरी घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है। यहां पर पोखरटोली में एनडीआरएफ के एक जवान जय लकड़ा का शव पेड़ से लटका पाया गया। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सरगुजवा का रहने वाला था। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शव को उतारे जाने के बाद उसकी शिनाख्त एनडीआरएफ जवान के रूप में हुई। जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. झारखंड में पिछले एक साल में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 13 जवानों की खुदकुशी या अपने ही हथियार से गोली चलने की वजह से मौत की घटनाएं सामने आई हैं.

    असम वाहिनी एनडीआरएफ में पोस्टेड था

    एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि जय कुमार लड़का असम वाहिनी 1 एनडीआरएफ में पोस्टेड था। लकड़ा की पत्नी ने बताया कि 9-10 दिनों पहले छत्तीसगढ़ से ड्यूटी ज्वाइन करने को लेकर घर से निकले। लेकिन वो ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया था। लकड़ा का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके बैग से कुछ एयर टिकट भी मिले। वो रांची कई बार आ चुका है।

    सीआरपीएफ कैंप में जवान ने की आत्महत्या

    झारखंड के बोकारो जिला के रहने वाले सीआरपीएफ जवान राहुल कुमार ने रांची स्थित अपने कैंप में आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगड़ी पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जवान जमीन पर गिरा पड़ा है और चारों तरफ खून बिखरा हुआ है। सीआरपीएफ जवानों को फायर की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद राहुल के आत्महत्या की बात सामने आई। रांची के रूरल एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस ने भी जांच की है। जांच के बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है.

    crpf Ndrf
    Previous Articleआज झारखंड के पहले ट्रांसपोर्ट नगर का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन करेंगे | रांची शहर के अंदर अब भारी वाहन नहीं चलेंगे
    Next Article CM ने कहा- ट्रांसपोर्ट नगर से यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम ‌‌‌व सुदृढ़ होगा | शहर में भारी वाहन नहीं आएंगे

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • अब खटारा वाहनों से छुटकारा: रांची पुलिस को मिले 88 नए वाहन | हर चौक-चौराहे पर दिखेगी PCR March 14, 2026
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.