Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला भाजपा नेता रात 2 बजे गिरफ्तार | थाना में हीरो के तरह इंट्री किया
    Crime

    आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला भाजपा नेता रात 2 बजे गिरफ्तार | थाना में हीरो के तरह इंट्री किया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 5, 2023Updated:July 6, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार.

    पुलिस उचित सेवा करे.pic.twitter.com/kCEDFkfvua

    — Ranvijay Singh (@ranvijaylive) July 5, 2023

    भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार

    रांची। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि प्रवेश शुक्ला भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि है। राज्य के मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला के तौर पर की गई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आदिवासी युवक पर एक व्यक्ति द्वारा पेशाब करने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

    रात 2 बजे हुई गिरफ्तारी : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने बताया कि प्राप्त सबूतों के आधार पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। हम उसकी तलाश कर रहे थे और उसके गांव के आस-पास के अलग-अलग थानों के पुलिसकर्मी चौकन्ने थे। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ कानून अपना काम कर रही है। अतिक्रमण चिह्नित की जा रही है। उसके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीधी की घटना बहुत ही घृणित और निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने मामले संज्ञान में आते ही NSA की कार्यवाही के आदेश दे दिए।

    मायावती ने घटना की निंदा की:  बसपा प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर भाजपा नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की संपत्ति को जब्त या ध्वस्त किए जाने मांग की। मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया, मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है। यह अति-दुःखद है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार शाम ट्वीट किया था, सीधी जिले का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है, मैंने प्रशासन को दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने का निर्देश दिया है।

    News Box Bharat latest news

    amit shah bjp Congress kamalnath mayawati mp cm Rahul gandhi shivraj singh chauhan
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति | संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश
    Next Article रांची हिंसा मामला में पुलिस ने डोरंडा-हिंदपीढ़ी इलाके के 40 आरोपियों का कोर्ट से वारंट की मांग की

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    March 7, 20261 Min Read

    झारखंड में LPG सिलेंडर महंगा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.