

झारखंड लेटेस्ट न्यूज
रांची। राजधानी में पिछले वर्ष 10 जून 2022 को हुई हिंसा में 40 आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सिविल कोर्ट कोर्ट से वारंट की मांग की है। पुलिस ने वारंट के लिए दिए गए प्रार्थना में कहा है कि अभियुक्तों के खिलाफ केस सत्य (ट्रू) पाया गया है। कांड के अनुसंधान के क्रम में सभी प्राथमिकी और अप्राथमिकी अभियुक्तों को धारा-41 (ए) के तहत 3-3 नोटिस भेजा जा चुका है। लेकिन सभी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने जिन आरोपियों का वारंट मांगा है। बता दें कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में 10 जुलाई को सुनवाई होनी है। जिसमें सरकार को जवाब दाखिल करना है।
इनका वांरट मांगा गया
मो. बिलाल, मो. आरिफ खान उर्फ रिंकु, मो. शकील उर्फ कारू, मो. मुन्ना उर्फ मो. मोजाहिद, मो. शदाब उर्फ लाला, मो. मोनू , मो. आमीर वसीम, मो. आयुब राजा खान उर्फ राजा खान, मो. समीम उर्फ सन्नी, मो. शमीम गद्दी, मो. साहिल उर्फ राधे राजु, मो. महताब आलम, मो. गुफरान, मो. फहीम खान उर्फ मुन्ना, मो. हैदर अली, मो. कमालुद्दीन उर्फ विक्की, मो. मेराज गद्दी उर्फ मेराज आबिदी, मो. नियाज, मो. जलील, मो. तौहिद मंसूरी उर्फ गोल्डेन, मो. फैजान, मो. सबीर आलम उर्फ सोनु, मो. अमन मसुरी, सुलेमान सिद्दिकी, मो. शहनवाज आलम उर्फ सोनु, मो. सज्जाद उर्फ बबलू, मो. शाहिद अख्तर उर्फ टिकलू, मो. संजर खान, मो. दानिश उर्फ बॉबी, मो. दानिश अख्तर, मो. अबु अजिमुशान उर्फ मो. अजीम, मो. शद्दाब आलम व अन्य के नाम गिरफ्तारी वारंट में शामिल हैं।
- चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
- रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार
- अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट
- झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी
