Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»केंद्र की स्कीम की राशि भी झारखंड को नहीं दी जा रही है : गुलाम अहमद मीर
    Latest

    केंद्र की स्कीम की राशि भी झारखंड को नहीं दी जा रही है : गुलाम अहमद मीर

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 2, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड अबुआ बजट पर परिचर्चा

    रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने अबुआ बजट पर परिचर्चा की। इसमें आला कांग्रेस के नेता शामिल हुए। अबुआ बजट पर कांग्रेस की इस बैठक में नेताओं ने अपने-अपने सुझाव दिए। अबुआ बजट पर राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ परिचर्चा के बाद प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक महीने के अंदर झारखंड का बजट आना है, उसको कैसे जन उपयोगी बनाया जाए इस पर अपने आला नेताओं से बात की है। जो हमारे चुनावी वादे थे, इसके अलावा भी जो विभागीय अलग-अलग मामले होते हैं, उन सभी विषयों पर चर्चा हुई है। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आज की परिचर्चा में जो भी विचार आए हैं, उन सभी को मुख्यमंत्री के पास रखा जाएगा और फिर उसपर सरकार फैसला लेगी। इस बार के बजट में हम किन-किन चीजों को लेकर आगे बढ़ सकते हैं और आने वाले दिनों में किन-किन बातों को हम अपनी प्राथमिकता में रखेंगे, इसको लेकर भी आज चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ अच्छे सुझाव आए हैं।

    बजट में झारखंड का नाम नहीं

    मीर ने कहा कि आपने देखा है कि भारत सरकार ने लगातार झारखंड की अपेक्षा की है। शनिवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में 64 पन्नों के भाषण में गलती से भी कहीं झारखंड स्टेट का नाम नहीं था और यही मैंने पिछले 11 साल में देखा है। झारखंड का बकाया 136000 करोड़ से बढ़कर 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए हो गया है, इसका जिक्र केंद्रीय बजट में नहीं है। केंद्र की स्कीम की राशि भी राज्य को नहीं दी जा रही है। राज्य की सरकार को अपने संसाधनों से जनकल्याणकारी कार्यों को चलाना पड़ रहा है। इस परिचर्चा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, खूूंटी से सांसद कालिचरण मुंडा, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक ममता देवी, निशात आलम, भूषण तिर्की, अनूप सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, धीरज साहु, प्रदीप बलमुचू, , पूर्व विधायक अंबा प्रसाद सहित कई नेताओं ने शिरकत की।

    Previous Articleसोमवार को संसद में पेश होगी वक्फ संशोधन बिल पर JPC की रिपोर्ट
    Next Article मोदी जी अमेरिका में भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है और आप मौन साधे हुए है

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.