Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»T20 World Cup 2024 : अमेरिका का जीत के साथ आगाज | जोंस ने 10 छक्का लगाकर जड़ा नाबाद 94 रन
    Sport

    T20 World Cup 2024 : अमेरिका का जीत के साथ आगाज | जोंस ने 10 छक्का लगाकर जड़ा नाबाद 94 रन

    News Box BharatBy News Box BharatJune 2, 2024Updated:June 2, 20243 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    मैन ऑफ द मैच जोंस ने 40 गेंदों में 94 रनों की नाबाद पारी खेली।
    Buy Ad Space

    कनाडा की टीम 7 विकेट से हारी

    रांची। T20 World Cup 2024 में मेजबान अमेरिका की टीम ने जीत के साथ आगाज किया। अमेरिका के डलास में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में अमेरिका ने कनाडा 7 विकेट से हाराया। कनाडा की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में अमेरिका की टीम ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 197 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आरोन जोंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 94 रनों की पारी खेली। जोंस ने 40 गेंदों का सामना कर 10 छक्का व 4 चौका जड़ा। जोंस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इसके अलावा एंड्रीस गोस ने 46 गेंदों में 3 छक्का व 7 चौके के सहारे 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मेजबानी कर रहा अमेरिका पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप में खेल रहा है। पहले ही मैच में अमेरिका ने इतिहास रचते हुए अपना पहला टी-20 मैच जीता। जोंस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जोंस और गौस के बीच 131 रनों की साझेदारी 14.29 रन प्रति ओवर की दर से हुई, जो टी20 विश्व कप में किसी भी शतकीय साझेदारी के लिए सर्वोच्च रन-रेट है।

    नवनीत व निकोलस का अर्धशतक बेकार गया

    अमेरिका की टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। कनाडा के लिए आरोन जॉनसन व नवनीत धालीवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 43 रन जोड़े। आरोन 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एक छोर पर नवनीत ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक जड़ा। नवनीत 61 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस कृटन ने 51 रन बनाए। श्रेयास मोव्वा ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली। टीम ने निर्धारित ओवर में 5/194 रनों का सम्मानजन स्कोर खड़ा किया।

    9 स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे

    अमेरिका व कनाड़ा के मैच के साथ आईसीसी वर्ल्ड कप टी20 का आगाज हो गया है। 2024 में यह वर्ल्ड कप अमेरिका व वेस्टइंडीज के मेजबानी में खेला जा रहा है। पहली बार 20 टीमें खेल रही है। वेस्टइंडीज में छह व अमेरिका के तीन स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे।

    29 जून को फाइनल खेला जाएगा

    इस वर्ल्ड कप में 20 टीमें खेल रही है। A,B,C,D ग्रुप बनाया गया है, हर ग्रुप में 5 टीमों को रखा गया है। ग्रुप-ए में अमेरिका, कनाडा, इंडिया, पाकिस्तान, आयरलैंड, ग्रुप-बी में आस्ट्रेलिया, नामिबिया, इंग्लैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, ग्रुप-सी में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड न्यू पपुआ गिनिया, यूगांडा, वेस्टइंडीज, ग्रुप-डी में बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका व श्रीलंका को रखा गया है। 55 मैच खेले जाएंगे व फाइनल 29 जून को खेला जाएगा।

    Aaron Jones America vrs Canada Dallas T20 World Cup 2024
    Previous ArticleEXIT POLL : सभी में NDA की सरकार | एक ने I.N.D.IA को 200 पार किया | असल नतीजे 4 जून को
    Next Article पहली बार रांची में 20 जून से सीएए महिला फुटबॉल लीग

    Explore More

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    September 10, 20264 Mins Read

    Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी

    September 10, 20263 Mins Read

    Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.