Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»कड़े नियम : माइनिंग लीज लेना अब आसान नहीं होगा
    Latest

    कड़े नियम : माइनिंग लीज लेना अब आसान नहीं होगा

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 19, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की क्षति हुई

    रांची। झारखंड में खनन पट्‌टा का निबंधन लेना अब आसान नहीं होगा। एजी की आपत्ती व राजस्व नुसकान को देखते हुए इसके लिए नियम सख्त किए गए हैं। महालेखाकार की आपत्ति के बाद अब खनन पट्‌टा पर मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन शुल्क को प्रभावित करने वाले समस्त तथ्यों का पूर्णरूप के वर्णन कराया जाएगा। इसके बाद ही प्रमंडलीय आयुक्त की ओर से अनुमोदित लीज प्रारूप के आधार पर अनुमोदन प्राप्त करने के उपरांत निबंधन शुल्क की गणना पर उपायुक्त का अनुमोदन लिया जाएगा। आयुक्त-उपायुक्त की अनुमति के बाद ही अब खनन विभाग को सूचित किया जाएगा। इस संबंध में निबंधन आइजी आदित्य कुमार आनंद ने सभी उपायुक्त, जिला अवर निबंधक, सभी अवर निबंधक को पत्र लिखा है। निबंधन आइजी ने कहा है कि भारतीय मुद्रांक अधिनियम, 1899 की धारा 27 के अंतर्गत मुद्रांक की प्रभार्यता से संबधित शासन आवश्यक तथ्यों विलेख में अनिवार्य वर्णय आवश्यक है। भारतीय मुद्रांक अधिनियम 1899 की धारा 64 के अंतर्गत धारा 27 राजस्व क्षति की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को दंडित किए जाने का स्पष्ट प्रावधान है।

    राजस्व की सही वसूली के लिए आवश्यक

    मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन शुल्क की गणना निबंधन पदाधिकारी के द्वारा किया जाता है। लेकिन इस गणना का आधार दस्तावेज से प्राप्त होने वाले खनन राजस्व व नीलामी की राशि, रॉयल्टी, लगान, डीएमएफटी, भूतल लगान आदि शामिल है। जिसका स्पष्ट वर्णन दस्तावेज में आवश्यक है। निबंधन आइजी ने कहा कि राजस्व की सही वसूली के लिए यह आवश्यक है कि खनन पट्‌टा में ऐसे समस्त तथ्यों को पूर्ण रूप से अंकित किया जाए कि जिनके आधार पर निबंधन शुल्क एवं मुद्रांक शुल्क की वसूली की जा सके। इसके लिए यह आवश्यक है कि जिला खनन कार्यालय की खनन पट्‌टा की निबंधन पर प्रभावी मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन शुल्क की गणना की सूचना निबंधित होने वाले खनन पट्‌टा के प्रारूप के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। निबंधित खनन पट्‌टा की नीलामी की राशि, डीएमएफटी एवं सभी प्रकार की सरकारी भुगतेय की राशि का स्पष्ट वर्णन नहीं होने के कारण सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की क्षति हुई है एवं इस संदर्भ में महानिबंधक, झारखंड के द्वारा भी आपत्ति की गई है।

    ag jharkhand Mining Lease
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से : 25 समितियों का पुनर्गठन | कल्पना सोरेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
    Next Article एक्शन में डीजीपी : अफीम की खेती को लेकर थानेदार व किसान सावधान | खूंटी के ग्राम प्रधान को जेल भेजा गया

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.