Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से : 25 समितियों का पुनर्गठन | कल्पना सोरेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
    Latest

    झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से : 25 समितियों का पुनर्गठन | कल्पना सोरेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 18, 2025Updated:January 18, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से आहूत होने जा रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के तहत विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन कर दिया है। इस बाबत अधिसूचना जारी हो गई है। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को महिला, बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया है। वहीं, बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। आमतौर पर यह पद प्रमुख विपक्षी दल को ही दिया जाता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक बसंत सोरेन को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति, भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को सामान्य प्रयोजन समिति, झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक हेमलाल मुर्मू को प्राक्कलन समिति, झामुमो विधायक निरल पूर्ति को सरकारी उपक्रम संबंधी समिति, माले विधायक अरूप चटर्जी को सरकारी आश्वासन समिति, कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव को आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति, झामुमो विधायक उमाकांत रजक को निवेदन समिति, झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी को अनुसूचित जाति, जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    इन विधायकों को भी मिली जिम्मेवारी

    वहीं, भाजपा विधायक नीरा यादव को पुस्तकालय विकास समिति, कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह को सदाचार समिति, झामुमो विधायक उदय शंकर सिंह को पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति, भाजपा विधायक सीपी सिंह को विधायक निधि अनुश्रवण समिति, झामुमो विधायक भूषण तिर्की को शून्यकाल समिति, भाजपा विधायक राज सिन्हा को गैर सरकारी संकल्प समिति, झामुमो विधायक सविता महतो को युवा कल्याण संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति, राजद विधायक सुरेश पासवान को अनागत, प्रश्न क्रियान्वयन समिति, झामुमो विधायक दशरथ गगराई को आवास समिति, जदयू विधायक सरयू राय को प्रत्यायुक्त समिति, झामुमो विधायक विकास मुंडा को खाद्य, सार्वजनिक एवं उपभोक्ता मामले समिति का सभापति मनोनीत किया गया है। पुनर्गठित समिति का कार्यकाल गठन की तिथि से एक वर्ष या पुनर्गठन तक के लिए होगा।

    jharkhand vidhansabha Kalpana Soren Rabindra Nath Mahato
    Previous Articleतिरू फॉल में बड़ा हादसा ! 3 छात्रों की डूबने से मौत
    Next Article कड़े नियम : माइनिंग लीज लेना अब आसान नहीं होगा

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.