Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व झारखंड एटीएस ने लोहरदगा से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया
    Crime

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व झारखंड एटीएस ने लोहरदगा से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 10, 2025Updated:January 10, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की टीम ने अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को लोहरदगा के सेन्हा इलाके से गिरफ्तार किया है। शाहबाज अंसारी दिल्ली स्पेशल सेल के कांड संख्या 301/24 का अभियुक्त है। भारत में गंभीर आतंकी साजिश रचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने भारत सरकार की केंद्रीय एजेंसियों और अलग अलग राज्यों की पुलिस की मदद से पिछले साल झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की थी। झारखंड पुलिस के एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। मामले में शाहबाज अंसारी फरार चल रहा था। इसी बीच झारखंड एटीएस और दिल्ली की स्पेशल सेल को यह सूचना मिली कि शाहबाज अंसारी अपने गांव चितरी आया हुआ है, जो रांची-लोहरदगा के बॉर्डर पर स्थित है। पुलिस को जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष गिरफ्तार संदिग्धों में रांची के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ इश्तियाक अहमद को मास्टरमाइंड के तौर पर चिन्हित किया गया था। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। जांच में आए तथ्यों के आधार पर 23 अगस्त 2024 को एटीएस के साथ संयुक्त टीम ने दबिश दी, सबसे पहले हजारीबाग से एटीएस की टीम ने फैजान अहमद को गिरफ्तार किया, उसके बाद दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर रांची के बरियातू जोड़ा तालाब इलाके में एटीएस की टीम ने दबिश दी। वहां से एटीएस की टीम ने इश्तियाक को गिरफ्तार किया था।

    पिछले वर्ष डॉ इश्तियाक को गिरफ्तार किया गया था

    बता दें कि पिछले वर्ष गिरफ्तार संदिग्धों में रांची के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ इश्तियाक अहमद को मास्टरमाइंड के तौर पर चिन्हित किया गया था। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। जांच में आए तथ्यों के आधार पर 23 अगस्त 2024 को एटीएस के साथ संयुक्त टीम ने दबिश डाली, सबसे पहले हजारीबाग से एटीएस की टीम ने फैजान अहमद को गिरफ्तार किया था, उसके बाद दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर रांची के बरियातू जोड़ा तालाब के अल हसन रेसीडेंसी में एटीएस की टीम ने दबिश डाली, यहां से एटीएस की टीम ने इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार किया था। बता दें कि वर्ष 2024 के अगस्त महीने में एटीएस की टीम ने लोहरदगा में कुडू के हेंजला कौवाखाप गांव में छापेमारी की थी। एटीएस की टीम यहां अलताफ की तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह घर में नहीं मिला था। छापेमारी के क्रम में उसके घर से दो हथियार और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस दौरान शाहबाज के घर पर भी छापेमारी की गई थी लेकिन वह फरार मिला था।

    ये हो चुहे हैं गिरफ्तार

    डॉ इश्तियाक अहमद, (रांची), फैजान अहमद, (लोहसिंघना, हजारीबाग), मो. मोदब्बीर, (चान्हो), मो. रिजवान (चान्हो), मुफ्ती रहमतुल्लाह मजहिरी, (चान्हो), मतिउर रहमान, (चान्हो), अलताफ अंसारी (लोहरदगा), एनामुल अंसारी (चान्हों), शाहबाज अंसारी (रांची) .

    crime Delhi Special Cell Jharkhand Ats
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने दी हरी झंडी : धनबाद का तोपचांची झील जल्द बनेगा आकर्षक पर्यटन स्थल
    Next Article ओडिशा के पू्र्व राज्यपाल ने घर वापसी की : रघुवर दास ने कहा- अब सड़कों पर उतरने की बारी है | हम लड़ेंगे और जीतेंगे

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.