Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»ओडिशा के पू्र्व राज्यपाल ने घर वापसी की : रघुवर दास ने कहा- अब सड़कों पर उतरने की बारी है | हम लड़ेंगे और जीतेंगे
    Latest

    ओडिशा के पू्र्व राज्यपाल ने घर वापसी की : रघुवर दास ने कहा- अब सड़कों पर उतरने की बारी है | हम लड़ेंगे और जीतेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 10, 2025Updated:January 11, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

    रांची। बीजेपी पार्टी ज्वाइन करने जब पूर्व राज्यपाल रघुवर दास रांची हरमू रोड स्थित बीजेपी पार्टी कार्यालय पहुंचे तो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया। यहां पार्टी समर्थकों के बीच रघुवर दास मोटर साइकिल पर सवार होकर पहुंचे। इस कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी, रबिन्द्र राय, संजय सेठ जैसे बड़े नेता मौजूद रहे। इसके बाद रघुवर दास ने मिस कॉल दिया और बीजेपी के सदस्य बन गए। इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने उनका स्वागत किया। रघुवर दास ने मंच से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और अपने पुराने अनुभव भी शेयर किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 में जो हुआ उसे भूलकर आगे बढ़ना है और अब सड़कों पर उतरने की बारी है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे। रघुवर दास ने कहा कि संगठन का दास होना गर्व की बात है। देश के प्रधानमंत्री प्रधान सेवक के रूप में हैं और मैं भी एक सेवक के पद पर आपकी और झारखंड की जनता की सेवा करने आया हूं।

    सदन से लेकर सड़क तक आवाज बुलंद करेंगे

    उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव परिणाम से थोड़ा भी निराश नहीं होना है, साल 2025 महाकुंभ लेकर आया है जो अमृत देने वाली है। जनता ने सत्ताधारी दल को जनादेश दिया है यदि वो जनता के वादों को पूरा करने में लापरवाही बरतेगी तो हम भी एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते इस सरकार को सदन से लेकर सड़क तक में आवाज बुलंद करने का काम करेंगे। रघुवर दास ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हार से हताश होने की जरूरत नहीं है। 1984 में पार्टी ने सिर्फ दो सीटों पर ही जीत हासिल की थी, उस वक्त लोग हमारी खिल्ली उड़ाते थे। लेकिन बीजेपी का जन्म ही राष्ट्र सेवा के लिए हुआ है, ना कि सत्ता सुख पाने के लिए। रघुवर दास ने कहा कि देश के लोगों ने बीजेपी की शासन देखा इसी कारण लगातार तीन बार पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर चुना है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को मजबूती के साथ पूर्ण करने का काम करें।

    bjp jharkhand raghuwar das
    Previous Articleदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व झारखंड एटीएस ने लोहरदगा से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया
    Next Article पुलिस ने पीछा करते हुए कुख्यात अपराधी राहुल तुरी का किया एनकांउटर | एक अपराधी पुलिस के हत्थे भी चढ़ा

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.