Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी
    Breaking News

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 7, 20252 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जमशेदपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह जानकारी ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रवींद्र नाथ मुर्मू ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति इस अवसर पर संथाली साहित्यकारों को सम्मानित भी करेंगी। जमशेदपुर में संथाली भाषा दिवस समारोह का समापन 29 दिसंबर को होगा। यह आयोजन परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित जाहेरथान परिसर भवन में किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह पहली बार होगा जब जमशेदपुर के करनडीह पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रपति पधारेंगी। सुरक्षा और अन्य प्रबंधों को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है और 14 दिसंबर के बाद आयोजन स्थल का विशेष निरीक्षण किया जाएगा।

    शताब्दी समारोह 22 से 29 दिसंबर

    यह कार्यक्रम जाहेरथान कमेटी और ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 22वें संथाली भाषा दिवस के तहत है। संथाली की ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह शताब्दी समारोह 22 से 29 दिसंबर 2025 तक दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और झारखंड में मनाया जाएगा। जमशेदपुर में 27, 28 और 29 दिसंबर को विशेष कार्यक्रम होंगे। आठ दिवसीय इस शताब्दी समारोह में नारी चेतना, समाज में महिलाओं की भूमिका, संथाली कवि सम्मेलन, शहरीकरण का संथाली भाषा पर प्रभाव, और डिजिटल युग में संथाली के विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। समापन समारोह में झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मयूरभंज के सांसद कालीचरण सोरेन और ओडिशा की दामयंती बेसरा भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति इस अवसर पर संथाली भाषा एवं संस्कृति के विकास पर अपने विचार भी रखेंगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में सीमित संख्या में लोगों को प्रवेश दिया जाएगा और रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही अनुमति मिलेगी।

    President Draupadi Murmu
    Previous Articleगोवा क्लब हादसा: झारखंड के तीन युवा शिकार
    Next Article रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों में दिक्कत | 15 दिसंबर तक सामान्य होने का दावा

    Explore More

    March 12, 20263 Mins Read

    ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी

    March 12, 20262 Mins Read

    ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency

    March 12, 20262 Mins Read

    फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.