Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»ओबीसी आरक्षण के साथ 2025 में निकाय चुनाव: पिछड़ा आयोग की तैयारी जोरों पर
    Latest

    ओबीसी आरक्षण के साथ 2025 में निकाय चुनाव: पिछड़ा आयोग की तैयारी जोरों पर

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 22, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    Jharkhan Municipal Elections in 2025 : झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव बुधवार को धनबाद पहुंंचे। सर्किट हाउस में उनके समर्थकों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष यादव ने राज्य में शीघ्र नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया के लिए ट्रिपल टेस्ट का कार्य चल रहा है और आयोग की टीम अभी राज्य के 15 जिलों का दौरा कर रही है। यादव ने कहा, वर्तमान में सभी वार्डों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसमें ओबीसी जाति वर्ग सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। धनबाद के सभी वार्डों में भी आयोग की टीम पहुँचेगी और बैठकें आयोजित की जाएँगी। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में तैयार रिपोर्ट चुनाव आयोग को जल्द ही सौंप दी जाएगी। इस बार चुनाव में ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिलना है, इसलिए यह रिपोर्ट विशेष महत्व रखती है।

    मतदाता सूची में कई तथ्यों की जांच शेष

    अध्यक्ष यादव ने बताया कि मतदाता सूची में कई तथ्यों की जांच शेष है, विशेषकर सूची में नामांकित व्यक्तियों के जाति वर्ग की सटीकता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “यदि जाति वर्ग में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे ठीक करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के बारे में यादव ने कहा, हेमंत सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत है और उनकी विकास की मंशा स्पष्ट है। हालाँकि, सरकार जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहती, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास की गति में कोई कमी न आए। अध्यक्ष यादव ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव वर्ष 2025 में ही होंगे, लेकिन उनसे पहले व्यापक तैयारियां आवश्यक हैं। उन्होंने इस चुनाव को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि चुनाव न हो पाने के कारण विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

    Jharkhan Municipal Elections
    Previous Articleरांची डीसी का जनता दरबार: कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे
    Next Article रांची में 97% अधिक बारिश के बाद फिर मानसून सक्रिय | गुरुवार को येलो अलर्ट

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    February 25, 20262 Mins Read

    अब ‘केरल’ नहीं, ‘केरलम’ कहिए: अपनी जड़ों की ओर लौटा एक राज्य

    February 24, 20263 Mins Read

    चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश: रांची से दिल्ली जा रहा विमान जंगल में गिरा, 7 लोग थे सवार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.