Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज रांची आ रहे हैं नरेंद्र मोदी : चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर | प्रधानमंत्री की 7 लेयर की सुरक्षा रहेगी
    News

    आज रांची आ रहे हैं नरेंद्र मोदी : चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर | प्रधानमंत्री की 7 लेयर की सुरक्षा रहेगी

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 14, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    फाइल फोटो
    Buy Ad Space

    रात 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे

    – निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी

    – सभी ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात

    – सड़क किनारे वाहन की पार्किंग पर रोक

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 14 नवंबर को रांची पहुंचेंगे। पीएम रांची व खूंटी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात 9 बजे सेना के विमान से प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंट जाएंगे। रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और राजभवन से लेकर खूंटी तक प्रधानमंत्री की 7 लेयर की सुरक्षा रहेगी। तीन लेयर की सुरक्षा एसपीजी की ही रहेगी। वहीं, झारखंड पुलिस व स्पेशल ब्रांच का भी रहेगा। इन्हीं सुरक्षा घेरे में मोदी का काफिला एयरपोर्ट से राजभवन सड़क मार्ग से पहुंचेगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तीन हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। इसमें एक सौ इंस्पेक्टर, 552 एसआई, चार सौ एएसआई के अलावा लाठी और महिला पुलिस बल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रैफ की तीन कंपनियों को अलग से तैनात किया गया है, सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसे देखते हुए राजधानी रांची और खूंटी दोनो ही शहरों की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में एक टीम तैनात की गई है, साथ ही ड्रोन से भी निगाहबानी की जाएगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में आईपीएस के अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सड़क किनारे वाहन की पार्किंग पर रोक लगा दी गई है। सड़क किनारे लगने वाले ठेले-खोमचे को बंद कराने का निर्देश दिया गया है। पूरे सुरक्षा की मॉनिटरिंग रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद कर रहे हैं।

    ऊंची बिल्डिंग से भी रहेगी पुलिस की नजर

    प्रधानमंत्री रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद कई स्थानों पर रुक कर जनता का अभिवादन स्वीकार करे सकते हैं, इसलिए रास्ते में पड़ने वाली सभी ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं। इसे लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक करीब डेढ़ सौ ऊंची भवनों को चिहिन्त किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले उन भवनों में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले चिहिन्त सभी भवनों में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी।

    बम निरोधक दस्ता की भी तैनाती

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बम निरोधक दस्ता के अलावा अग्निशमन दस्ता को भी लगाया गया है। प्रधानमंत्री का कारकेड जिस मार्ग से गुजरेगा, उन मार्गों पर अग्निशमन दस्ता तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगाया गया है।

    Pm Narender Modi
    Previous Articleधनबाद : भीषण आग लग जाने से 2 महिलाएं और एक बच्ची की मौत
    Next Article पीएम के आगमन पर ड्रोन नहीं उड़ा सकेंगे। कई क्षेत्र नो फ्लाइ जोन घोषित

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • आज Jharkhand T20 League 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण May 14, 2026
    • 1 वोट से जीतने वाले TVK विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Madras HC के आदेश पर रोक May 14, 2026
    • प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता May 14, 2026
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.