Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली
    All About Jharkhand

    रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली

    News Box BharatBy News Box BharatApril 22, 20262 Mins Read
    पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सत्यम पाठक घायल
    पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सत्यम पाठक घायल, कांके डैम के पास हुई कार्रवाई
    Buy Ad Space

    डेस्क। रांची में मंगलवार को हुए चर्चित जमीन कारोबारी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुख्यात शूटर सत्यम पाठक को मुठभेड़ में घायल कर दिया। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सत्यम पाठक इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान सत्यम पाठक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लग गई। इसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    क्या है पूरा मामला

    पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पंडरा स्थित ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला शूटर सत्यम पाठक ही था। वहीं, इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड विजय टेटे को बताया जा रहा है।

    आगे की कार्रवाई

    फिलहाल पुलिस इस पूरे आपराधिक नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। रांची पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई को रांची पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। हालांकि, इस केस से जुड़े कई पहलू अभी सामने आने बाकी हैं, जिन पर पुलिस की जांच जारी है।

    Police Encounter Ranchi crime news Ranchi Police
    Previous Articleलोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला
    Next Article सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार

    Explore More

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 2, 20265 Mins Read

    अब ऐसी होगी रांची! सड़क से ड्रेनेज और ट्रैफिक तक बड़ा प्लान

    September 2, 20265 Mins Read

    अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्रों में मतदाता पंजीकरण पर मंथन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.