Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»बकरीद पर झारखंड अलर्ट : RAF | ड्रोन और सीसीटीवी से संवेदनशील इलाकों की निगरानी
    Latest

    बकरीद पर झारखंड अलर्ट : RAF | ड्रोन और सीसीटीवी से संवेदनशील इलाकों की निगरानी

    News Box BharatBy News Box BharatJune 5, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची-जमशेदपुर समेत संवेदनशील जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, राजधानी में 70 सीसीटीवी, ड्रोन से रहेगी नजर

    डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्वक और सद्भाव के साथ बकरीद मनाने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व प्रबंध किए जा रहे।

    Bakrid 2025 : झारखंड पुलिस ने 7 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के पर्व के मद्देनजर पूरे राज्य में विशेष सुरक्षा एवं सतर्कता के इंतजाम किए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों, विशेषकर गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और राजधानी रांची जैसे संवेदनशील जिलों में सतर्कता बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्वक और सद्भाव के साथ बकरीद मनाने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व प्रबंध किए जा रहे हैं।

    प्रमुख तैयारियां और निर्देश:

    1. संवेदनशील स्थलों पर तैनाती: राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में संवेदनशील स्थानों की पहचान करें। इन चिन्हित स्थानों पर जरूरत के अनुसार पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और हजारीबाग जैसे शहरों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी।
    2. विशेष बलों की ड्यूटी: संवेदनशील जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा, रैपिड एक्शन पुलिस (RAP), झारखंड एक्शन पुलिस (JAP) और इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवान भी सुरक्षा में लगाए जाएंगे।
    3. सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी: राजधानी रांची की पूरी निगरानी के लिए शहर के 70 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। धार्मिक स्थलों के आसपास सीसीटीवी स्थापना, वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी पर भी जोर दिया गया है।
    4. अवांछित तत्वों पर नकेल: पुलिस मुख्यालय ने एसपी को निर्देश दिए हैं कि ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जाए जो पहले धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की घटनाओं में शामिल रहे हैं या जिनके खिलाफ पूर्व में मामले दर्ज हैं। आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    5. शांति समितियों का सहयोग: सभी जिला एसपी और स्थानीय थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर शांति समिति के सदस्यों के नियमित संपर्क में रहें। जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें भी कराई जाएंगी।
    6. अवैध गतिविधियों पर प्रतिबंध: अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई और पशु तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
    7. संयुक्त नियंत्रण कक्ष: संयुक्त नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन योजना सक्रिय की गई है।

    एसपी को निगरानी रखनी है

    1. बकरीद या अन्य सांप्रदायिक घटनाओं से जुड़े दर्ज मामलों के निष्पादन की नवीनतम स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी।
    2. बकरीद के मद्देनज़र असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई।
    3. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपलब्ध दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की संख्या व उनकी तैनाती।
    4. धार्मिक स्थलों/संवेदनशील इलाकों के आसपास सुरक्षात्मक कार्रवाई, सीसीटीवी लगाना, वीडियोग्राफी और ड्रोन निगरानी।
    5. संयुक्त नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन योजना की स्थिति।
    6. जिला व थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकों का आयोजन।
    7. जिलों में दंगा रोधी सुरक्षा उपकरणों, दंगा रोधी वाहनों, वॉटर कैनन की उपलब्धता और एंटी राइट कंट्रोल ड्रिल की व्यवस्था।
    8. लंबित वारंटों / कुर्की के निष्पादन की नवीनतम स्थिति।
    9. डीजे या अन्य साउंड सिस्टम द्वारा उत्तेजक गाने बजाने पर नियंत्रण।
    10. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी।
    11. प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर कड़ी निगरानी।

    Jharkhand alert on Bakrid
    Previous Articleझारखंड बंद के 24 घंटे के भीतर विवादित सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन | नाम ‘कार्तिक उरांव’ पथ
    Next Article Maiya Samman : अप्रैल की ₹2500 सम्मान राशि पहुंची रांची की 3.4 लाख महिलाओं के खाते में

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.