Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»मॉब लिंचिंग : बिहार में कार पार्किंग विवाद में 4 लोगों की हत्या | भीड़ ने झारखंड के 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला | 2 की हालत अब भी गंभीर
    News

    मॉब लिंचिंग : बिहार में कार पार्किंग विवाद में 4 लोगों की हत्या | भीड़ ने झारखंड के 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला | 2 की हालत अब भी गंभीर

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 15, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    3 की जो मौत हुई है वे सभी पलामू के हैदरनगर के रहने वाले

    रांची। बिहार के औरंगाबाद में कार पार्किग विवाद में 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मामला नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवक ने दुकानदार पर गोली चला दी। जिसके बाद दुकानदार के बगल में खड़े एक व्यक्ति को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। गोलीबारी की घटना के बाद आस पास के लोग आक्रोशित हो गए और कार सवार की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के द्वारा मारपीट की घटना में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। कार में सवार सभी झारखंड के पलामू के रहने वाले थे, कार में 5 लोग सवार थे। 3 की मौत हो गई व 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड पर एक कार सवार ने अपनी वाहन को एक दुकान के पास पार्क किया। दुकान के पास पार्क होते ही दुकानदार ने कार सवार को वहां से तत्काल वाहन हटाने को कहा, इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। इस दौरान कार चला रहे युवक ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दुकानदार तो बच गया लेकिन उसके बगल में बैठे एक व्यक्ति को गोली लग गई और वह मर गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी राम शरण चौहान के रूप में हुई है।

    कार में सवार लोगों को बेरहमी से पीटा गया

    कार में कुल 5 लोग सवार थे‍, गांव वालों ने तीन की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, 2 की हालत बेहद ही नाजुक बताया जा रहा है। मरने वालों में पलामू के हैदरनगर निवासी मो. अरमान, मो. अंजार, मों. मुजाहिर शामिल है। वहीं, घायलों में मो. वकील और अजित शर्मा की हालत नाजुक है। पिटाई इतनी भयावह थी कि 2 सवारों की तो मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 1 की मौत अस्पताल में हुई। कार सवार मृतकों की पहचान झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर निवासी के रूप में की गई है। ये लोग कार से सासाराम में शेरशाह सूरी का मकबरा घूमने जा रहे थे।

    bihar dgp bihar dgp jharkhand hemant soren jharkhand
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजा जवाब | इधर राज्यपाल रांची पहुंचे | राजनीतिक सरगर्मी फिर तेज
    Next Article बड़ी खबर : सीएम हेमंत सोरेन ने Ed से कहा | 20 जनवरी को सीएम आवास आकर बयान दर्ज कर लें

    Explore More

    March 13, 20263 Mins Read

    झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.