Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजा जवाब | इधर राज्यपाल रांची पहुंचे | राजनीतिक सरगर्मी फिर तेज
    News

    सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजा जवाब | इधर राज्यपाल रांची पहुंचे | राजनीतिक सरगर्मी फिर तेज

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 15, 2024Updated:January 15, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची! झारखंड की राजनीति फिर कपकपाती ठंड के बीच गर्म हो गई है. सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने ED के 8वें समन का जवाब दिन में भेज दिया। इधर शाम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंच गए। राज्यपाल के रांची पहुंचते ही फिर एक बार राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। तरह-तरह की क्यास लगाए जा रहे हैं। सोमवार यानि 15 जनवरी 2023 को दिन के 2.30 बजे के करीब मुख्यमंत्री सचिवालय से एक कर्मी ED दफ्तर पहुंचकर बंद लिफाफे को ईडी को साैंप दिया। अब इस बंद लिफाफे में क्या लिखा है यह कहना अभी बहुत ही मुश्किल होगा। लेकिन सीएम ने ईडी को जवाब भेजकर मैच को राोमांचक बना दिया है। आपको बता दें कि ईडी ने दो दिन पहले ही सीएम को आठवां समन भेजा था। इसी दिन राज्यपाल रात में दिल्ली रवाना हुए थे। वहीं, आज सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के 8वें समन का जवाब दिया तो राज्यपाल रांची पहुंच गए।

    16-20 तक जवाब देना था सीएम को

    ईडी के द्वारा भेजे गए आठवें समन में जवाब देने के लिए सीएम को 16 से 20 जनवरी तक का वक्त दिया था। लेकिन सीएम ने 15 को ही जवाब दे दिया है। एजेंसी ने 8वें समन में सीएम से पूछा था कि वे बयान दर्ज कराने के लिए क्यों उपस्थित नहीं हो रहे, इससे जांच में बाधा उत्पन्न हो रही है। ईडी ने उन्हें जवाब देने के लिए 16 से 20 जनवरी तक का वक्त दिया था। उन्हें एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने को भी कहा गया। ईडी ने आठवां समन शनिवार को भेजा था। लेकिन इसके 2 दिन बाद सीएम ने जवाब भेज दिया।

    ईडी हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है

    रांची के बड़गाईं अंचल में हुए जमीन घोटाले के मामले में ईडी हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है। इसके लिए उन्हें बीते 29 दिसंबर को सातवां समन भेजा गया था, जिसे एजेंसी ने आखिरी समन बताते हुए 7 दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा था। सातवें समन में सोरेन से कहा गया था कि वे दो दिनों के अंदर ऐसी जगह तय करके सूचित करें, जहां उनका बयान दर्ज किया जा सके। यह जगह दोनों पक्षों के लिए उपयुक्त होनी चाहिए, हालांकि, सोरेन इस समन पर भी उपस्थित नहीं हुए थे।

    सीएम ने 2 जनवरी को ईडी को पत्र लिखा था

    सीएम ने Ed के सातवें समन पर 2 जनवरी को ईडी को पत्र लिखकर बार-बार भेजे जा रहे समन की तार्किकता और वैधता पर सवाल उठाया था। सीएम ने लिखा था कि समन भेजने की खबर उनसे पहले मीडिया तक पहुंचाई जाती है, जिसकी वजह से उन्हें मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी मामलों में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से पहले ही रख दिया है। इसके बावजूद उन्हें भेजा जा रहा समन राजनीति से प्रेरित लगता है और ऐसा करके उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

    cp radhakrishnan ED hemant soren
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने भेजा ED के 8वें समन का जवाब
    Next Article मॉब लिंचिंग : बिहार में कार पार्किंग विवाद में 4 लोगों की हत्या | भीड़ ने झारखंड के 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला | 2 की हालत अब भी गंभीर

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.