Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बड़ी खबर : सीएम हेमंत सोरेन ने Ed से कहा | 20 जनवरी को सीएम आवास आकर बयान दर्ज कर लें
    News

    बड़ी खबर : सीएम हेमंत सोरेन ने Ed से कहा | 20 जनवरी को सीएम आवास आकर बयान दर्ज कर लें

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 15, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने ED के 8वें समन का जवाब सोमवार को दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम ने ईडी को कहा कि 20 जनवरी को सीएम आवास आकर बयान दर्ज कर लें। ईडी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दे दी है। बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर अपना बयान दर्ज कराने के लिए 16-20 जनवरी का समय दिया था। इन पांच दिनों में दो दिन के अंदर उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए समय और जगह बताने का कहा गया था। साथ ही चेतावनी भी दी गई थी कीअगर वह बयान दर्ज कराने नहीं आए तो ईडी खुद उनके पास पहुंच जाएगी। सीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कानून सबके लिए बराबर है। आप सीएम हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आप कानून से ऊपर हैं। ईडी द्वारा भेजा गया समन कानून सम्मत है। आपको इसका अनुपालन करते हुए अपना बयान दर्ज कराना ही होगा। सोमवार को दिन के 2.30 बजे सीएमओ के एक कर्मी ईडी कार्यालय में बंद लिफाफा ई़डी को दिया था। अब इस मामले पर सीएम हेमंत सोरेन ने पूरी तरह से लगाम लगा दिया। अब ईडी 20 जनवरी को सीएम का बयान दर्ज करने सीएम आवास जा सकती है।

    ईडी हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है

    रांची के बड़गाईं अंचल में हुए जमीन घोटाले के मामले में ईडी हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है। इसके लिए उन्हें बीते 29 दिसंबर को सातवां समन भेजा गया था, जिसे एजेंसी ने आखिरी समन बताते हुए 7 दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा था। सातवें समन में सोरेन से कहा गया था कि वे दो दिनों के अंदर ऐसी जगह तय करके सूचित करें, जहां उनका बयान दर्ज किया जा सके। यह जगह दोनों पक्षों के लिए उपयुक्त होनी चाहिए, हालांकि,लेकिन सीएम सोरेन इस समन पर भी उपस्थित नहीं हुए थे।

    सीएम ने 2 जनवरी को ईडी को पत्र लिखा था

    सीएम ने Ed के सातवें समन पर 2 जनवरी को ईडी को पत्र लिखकर बार-बार भेजे जा रहे समन की तार्किकता और वैधता पर सवाल उठाया था। सीएम ने लिखा था कि समन भेजने की खबर उनसे पहले मीडिया तक पहुंचाई जाती है, जिसकी वजह से उन्हें मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी मामलों में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से पहले ही रख दिया है। इसके बावजूद उन्हें भेजा जा रहा समन राजनीति से प्रेरित लगता है और ऐसा करके उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ईडी ने 2 दिन पहले फिर सीएम को आठवां समन भेजा था।

    मंगलवार को सीएम के प्रेस सलाहकार को हाजिर होना है

    1250 करोड़ रुपए के अवैध खनन मामले में ईडी की जांच तेज है। दो दर्जन से अधिक लोगों को समन भेज कर पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया है। जिसमें साहिबगंज डीसी, सीएम के प्रेस सलाहकार पिंटू समेत कई कारोबारी है। आर्किटिकेट विनोद सिंह को 15 जनवरी ई़डी कार्यालय जाना था, लेकिन वह ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। अब 16 जनवरी को सीएम के प्रेस सलाहकार पिंटू को भी ईडी कार्यालय जाना है। अब देखना होगा की सीएम के प्रेस सलाहकार जाते है या नहीं। बता दें कि ईडी ने 11 जनवरी अवैध खनन से जुड़े मामले में साहिबगंज उपायुक्त राम निवास यादव को तलब किया था। उपायुक्त का इंतजार ईडी के अधिकारी करते रहे, लेकिन पत्र ईडी के पास पहुंचा व डीसी नहीं आएं। मालूम हो कि तीन जानवरी 2024 को अवैध खनन मामले में रांची, साहिबगंज, देवघर समेत अन्य 12 ठिकाने पर छापेमारी की गई थी। यह छापेमारी CM के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू, साहिबगंज DC, आर्किटेक्ट विनोद सिंह से जुड़े ठिकानों पर हुई थी। इस छापेमारी में कई दस्तावेज ईडी को हाथ लगे थे, जिसकी समीक्षा करने के बाद सभी को समन भेज कर पूछताछ के लिए तलब किया है।

    ED hemant soren
    Previous Articleमॉब लिंचिंग : बिहार में कार पार्किंग विवाद में 4 लोगों की हत्या | भीड़ ने झारखंड के 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला | 2 की हालत अब भी गंभीर
    Next Article ED आज सीएम के प्रेस सलाहकार से पूछताछ करेगी

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.