Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के पुण्यतिथि पर जेएससीए मेंबर ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
    News

    जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के पुण्यतिथि पर जेएससीए मेंबर ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 16, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    अभिषेक चौधरी के विरोध के बाद धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम नहीं हुआ

    आज 3 बजे से जेएससीए मैनेजमेंट कमेटी की बैठक

    रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने दिवंगत अमिताभ चौधरी को स्टेडियम परिसर में पुष्प अर्जित कर श्रद्धाजंलि दिए। सुबह से ही कई सदस्यों ने आकर उनके तस्वीर पर पुष्प देकर श्रद्धाजंलि दिए। कई जिलों से आकर जेएससीए के सदस्य श्रद्धाजंलि दिए। आपको बता दें कि जेएससीए ने 16 अगस्त को अमिताभ चौधरी के पुण्यतिथि पर धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम रखा था। इसको लेकर बनारस से पंडित को बुलाया गया था। लेकिन अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का विरोध करते हुए डीसी व एसएसपी को पत्र लिखा। इसके बाद डीसी ने जेएससीए को किसी भी तरह का धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम रद्द करने को कहा। साथ ही एक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को नियुक्त किया। प्रशासन ने जेएससीए को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि उनके लिए इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान और गतिविधि करना अवैध है। उन्होंने जेएससीए को अपने खर्च पर बनारस से बुलाए गए एक पंडित को वापस भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने आगे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई भी अवैध धार्मिक गतिविधि न करें। साथ ही निर्देश दिया कि जेएससीए के सभी सदस्यों को सूचित करें कि हवन, पूजा आदि का प्रस्तावित कार्यक्रम का निषेध प्रशासन द्वारा किया गया है।

    गोल्ड/मार्बल की भव्य प्रतिमा लगाए जाने का विरोध

    जेएससीए परिसर में दिवंगत अमिताभ चौधरी की गोल्ड/मार्बल की भव्य प्रतिमा लगाए जाने को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। जिसको लेकर 16 अगस्त को मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगानी थी। लेकिन उससे पहले अमिताभ चौधरी के परिवार वालों ने इसका कड़ा विरोध किया। जेएससीए की इस प्लानिंग को लेकर दिवंगत अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने लीगल नोटिस भी जेएससीए को भेजी। उन्होंने लीगल नोटिस जेएससीए सेक्रेटरी को भेजी है। लीगल नोटिस में कड़ी आपत्ति जताते हुए कई सवाल भी खड़े किए हैं। वहीं, दिवंगत अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने जेएससीए को 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने कहा कि आखिर किसने कहने पर स्टैच्यू लगाने की प्लानिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता इस तरह के आडंबर से हमेशा दूर रहे। जीवित रहते हुए भी उन्होंने इस तरह के महिमामंडन का विरोध किया। करोड़ों रुपए खर्च कर उनकी प्रतिमा लगाना उनके आदर्शों का उपहास करना होगा।

    परिवार से अनुमति नहीं लेना, वैयक्तिक संपदा का हनन

    अभिषेक चौधरी ने कहा कि जेएससीए ने अपने इस कदम को लेकर परिवार वालों से बातचीत नहीं की। उनके जीवित उत्तराधिकारियों, परिजनों की जानकारी एवं अनुमति के बगैर दिवंगत अमिताभ चौधरी की प्रतिमा लगाना वैयक्तिक संपदा का हनन है। यह उनकी निजता का उल्लंघन है। इसके साथ ही साथ यह परिवार, उनकी विरासत उनके बौद्धिक उत्तराधिकार का हनन है। उन्होंने कहा जिस व्यक्ति के लिए कर्म ही पूजा था। कार्य के प्रति उनकी एकनिष्ठा एवं समर्पण अद्भुत था। उनकी पुण्यतिथि पर इस तरह की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा करना उनकी स्मृति को आभाहीन एवं धूमिल करने का प्रयास है।

    क्या है मामला

    जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दिवंगत अमिताभ चौधरी की भव्य प्रतिमा लगाने की तैयारी जेएससीए प्रबंधन कर रहा है। इसके साथ ही अमिताभ चौधरी पवेलियन की लॉबी में स्वर्ण जड़ित फ्रेम में उनकी यादों को संजोए जाने की प्लानिंग है। इस काम के लिए लगभग दो करोड़ रुपए खर्च होने हैं। दिसंबर तक इस काम को पूरा करना है। प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 12 फीट की होगी। वहीं पवेलियन लॉबी में 13 फीट चौड़ी और नौ फीट ऊंची 24 कैरेट गोल्ड लगा फ्रेम लगना है। इसे लेकर 16 अगस्त को मैनेजमेंट कमिटी की बैठक होनी है। मैनेजमेंट कमिटी के एजेंडा नंबर तीन में इस बात की जिक्र है कि इस काम के लिए जो खर्च होगा, उस पर मंथन होता और रिव्यू होती।

    abhishek chaudhary bcci jsca
    Previous Articleहजारों नम आंखों ने दी झारखंड के लाल को अंतिम विदाई | पंचतत्व में विलीन हुए झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित
    Next Article मोदी सरनेम मामला: झारखंड हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत | निचली अदालत में सशरीर उपस्थिति से मिली छूट

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.