Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»प्रशासन ने जेएससीए को 16 अगस्त को अमिताभ चौधरी की पुण्य तिथि पर धार्मिक अनुष्ठान करने से मना किया
    News

    प्रशासन ने जेएससीए को 16 अगस्त को अमिताभ चौधरी की पुण्य तिथि पर धार्मिक अनुष्ठान करने से मना किया

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 15, 2023Updated:August 15, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    बनारस से बुलाए गए एक पंडित को वापस भेजने का आदेश दिया

    जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ एक मजिस्ट्रेट भी तैनात करेगा

    रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से 16 अगस्त को स्टेडियम परिसर में दिवंगत अमिताभ चौधरी की पुण्य तिथि हिंदू-रिति रिवाज से मनाए जाने का दिवंगत अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने कड़ा विरोध किया है। इस बाबत अभिषेक चौधरी ने डीसी व एसएसपी को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम पर रोक लगाने को कहा। डीसी ने अभिषेक चौधरी को आश्वस्त किया कि इस तरह का कोई भी कार्यक्रम जेएससीए में नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही कहा कि एक मजिस्ट्रेट को पुलिस बल के साथ भेजा जाएगा। प्रशासन ने जेएससीए को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि उनके लिए इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान और गतिविधि करना अवैध है। उन्होंने जेएससीए को अपने खर्च पर बनारस से बुलाए गए एक पंडित को वापस भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने आगे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई भी अवैध धार्मिक गतिविधि न हो। जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ एक मजिस्ट्रेट तैनात करने का आदेश दिया। साथ ही निर्देश दिया है जेएससीए के सभी सदस्यों को सूचित करें कि हवन, पूजा आदि का प्रस्तावित कार्यक्रम का निषेध प्रशासन द्वारा किया गया है। आशा की जाती है प्रशासन के आदेश का पालन होगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरा संदेश दूसरों के साथ साझा करें ताकि स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की आत्मा की सद्गति शास्त्रों में दिए विधि-विधान द्वारा ही हो।

    पत्र लिखने को बाध्य होना पड़ा

    अभिषेक चौधरी ने NEWS BOX BHARAT से कहा कि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) फिर से 16 अगस्त को मेरे पिता अमिताभ चौधरी की पुण्य तिथि के अवसर पर हिंदू कानून और सार्वजनिक नैतिकता के सभी यम नियम ताक पर रखकर, सभी धारणाओं के विपरीत धार्मिक गतिविधि के संचालन के कार्यक्रम के संबंध में रांची डीसी और एसएसपी को लिखने के लिए बाध्य होना पड़ा। अभिषेक ने कहा कि एक नारियल भी जेएससीए नहीं फोड़ सकता है।

    गोल्ड/मार्बल की भव्य प्रतिमा लगाए जाने का विरोध

    जेएससीए परिसर में दिवंगत अमिताभ चौधरी की गोल्ड/मार्बल की भव्य प्रतिमा लगाए जाने का उनके परिवार वालों ने कड़ा विरोध किया है। जेएससीए की इस प्लानिंग को लेकर दिवंगत अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने लीगल नोटिस भी जेएससीए को भेजी है। उन्होंने लीगल नोटिस जेएससीए सेक्रेटरी को भेजी है। लीगल नोटिस में कड़ी आपत्ति जताते हुए कई सवाल भी खड़े किए हैं। वहीं, दिवंगत अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने जेएससीए को 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने कहा कि आखिर किसने कहने पर स्टैच्यू लगाने की प्लानिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता इस तरह के आडंबर से हमेशा दूर रहे। जीवित रहते हुए भी उन्होंने इस तरह के महिमामंडन का विरोध किया। करोड़ों रुपए खर्च कर उनकी प्रतिमा लगाना उनके आदर्शों का उपहास करना होगा।

    परिवार से अनुमति नहीं लेना, वैयक्तिक संपदा का हनन

    अभिषेक चौधरी ने कहा कि जेएससीए ने अपने इस कदम को लेकर परिवार वालों से बातचीत नहीं की। उनके जीवित उत्तराधिकारियों, परिजनों की जानकारी एवं अनुमति के बगैर दिवंगत अमिताभ चौधरी की प्रतिमा लगाना वैयक्तिक संपदा का हनन है। यह उनकी निजता का उल्लंघन है। इसके साथ ही साथ यह परिवार, उनकी विरासत उनके बौद्धिक उत्तराधिकार का हनन है। उन्होंने कहा जिस व्यक्ति के लिए कर्म ही पूजा था। कार्य के प्रति उनकी एकनिष्ठा एवं समर्पण अद्भुत था। उनकी पुण्यतिथि पर इस तरह की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा करना उनकी स्मृति को आभाहीन एवं धूमिल करने का प्रयास है।

    क्या है मामला

    जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दिवंगत अमिताभ चौधरी की भव्य प्रतिमा लगाने की तैयारी जेएससीए प्रबंधन कर रहा है। इसके साथ ही अमिताभ चौधरी पवेलियन की लॉबी में स्वर्ण जड़ित फ्रेम में उनकी यादों को संजोए जाने की प्लानिंग है। इस काम के लिए लगभग दो करोड़ रुपए खर्च होने हैं। दिसंबर तक इस काम को पूरा करना है। प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 12 फीट की होगी। वहीं पवेलियन लॉबी में 13 फीट चौड़ी और नौ फीट ऊंची 24 कैरेट गोल्ड लगा फ्रेम लगना है। इसे लेकर 16 अगस्त को मैनेजमेंट कमिटी की बैठक होनी है। मैनेजमेंट कमिटी के एजेंडा नंबर तीन में इस बात की जिक्र है कि इस काम के लिए जो खर्च होगा, उस पर मंथन होता और रिव्यू होती।

    abhishek choudary jharkhand state cricket association jsca
    Previous Articleहर किसी की आंखें हो गई नम। राज्यपाल व सीएम ने शहीद सब इंस्पेक्टर व हवलदार को दी श्रद्धांजलि
    Next Article आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व अमिताभ चौधरी की पुण्यतिथि

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.