Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झामुमो का ऐलान : सरना धर्म कोड को लेकर 9 मई को राज्यव्यापी धरना
    Latest

    झामुमो का ऐलान : सरना धर्म कोड को लेकर 9 मई को राज्यव्यापी धरना

    News Box BharatBy News Box BharatMay 7, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 9 मई 2025 को राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनगणना में अलग “सरना धर्म कोड” की मांग को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार, 7 मई को रांची में झामुमो के जिला संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 मई को जिला मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई और इसे सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से कार्ययोजना तैयार की गई।

    सरना कोड के बिना जनगणना स्वीकार नहीं

    बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो नेता मुश्ताक आलम ने स्पष्ट किया कि “आदिवासी समाज की धार्मिक पहचान ‘सरना धर्म कोड’ को जनगणना में शामिल किए बिना यदि जातीय जनगणना की गई, तो झामुमो इसका पुरजोर विरोध करेगा।” उन्होंने बताया कि 9 मई को सभी जिला मुख्यालयों में डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन होगा, जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

    बैठक में ये रहे मुख्य उपस्थित

    इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य), मनोज कुमार पांडेय (केंद्रीय प्रवक्ता), तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, अश्विनी शर्मा (जिला संयोजक मंडली सदस्य), डॉ. हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, जयवंत तिग्गा, नयनतारा उरांव, झब्बूलाल महतो, सोनू मुंडा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व नेताओं में समनूर मंसूरी, कलाम आजाद, तालकेश्वर महतो, प्रदीप मिर्धा, संजय राय, महादेव मुंडा, और साहिल यादव भी मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

    jmm sarna dharam code
    Previous Articleरांची में दुश्मन के हवाई हमले की आशंका के बीच सफल ब्लैक आउट मॉक ड्रिल
    Next Article गीदड़भभकी : शरीफ का भारत को चेतावनी | निर्दोष शहीदों के खून का बदला लेंगे | कश्मीर पर दोहराया दावा

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.