Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड आदिवासी महोत्सव: रीझ-रंग रैली ने बांधा समां | शिबू सोरेन व सीएम ने शोभा बढ़ाई
    News

    झारखंड आदिवासी महोत्सव: रीझ-रंग रैली ने बांधा समां | शिबू सोरेन व सीएम ने शोभा बढ़ाई

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 9, 2023Updated:August 9, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर 32 आदिवासी समूहों की ओर से धुमकुड़िया भवन, करमटोली चौक चौक से जेल चौक तक रीझ-रंग रैली ने समां बांध दिया। चलना ही नृत्य है, बोलना ही संगीत है, ऐसी अद्भुत संस्कृति का परिचय कराती रीझ रंग रसिका का कारवां बढ़ता हुआ अपने गंतव्य की ओर पहुंच गया।आदिवासी आन बान और शान के मनमोहक 32 जनजातीय वाद्ययंत्रो की ताल पर थिरकते झारखण्डवासियों ने लोगों का दिल जीत लिया। अपनी आदिवासी संस्कृति और पहचान को समेटे जनजातियों की “रीझ-रंग रसिका रैली” हर्षोल्लास के साथ बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान पहुंचा। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन का पाईका नृत्य समूहों की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद पारंपरिक लोटा-पानी से स्वागत हुआ। मुख्य अतिथि व सीएम ने यहां लगे विभिन्न शिविरों का उद्घाटन किया। झारखण्ड के वीर आदिवासी क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया साथ ही उनकी महान गाथाओं को याद किया गया।

    2 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

    आज व कल शहर से लेकर गांव तक की एक अलग पहचान बनेगी। इसे भव्य बनाने को लेकर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार कोई कसर नहीं छोड़ी। शहर के चप्पे-चप्पे पर विश्व आदिवासी दिवस की धूम दिखाई दे रही। बड़े-बड़े पोस्टर व होर्डिंग्स से रांची शहर पट गया है। झारखंड सरकार रांची में विश्व स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। रांची के पुराना जेल परिसर यानी बिरसा मुंडा संग्रहालय में 9 और 10 अगस्त को इसका आयोजन हो रहा। इस आयोजन में देश और दुनिया के आदिवासी कला संस्कृति, खान-पान की झलकियां दिखेंगी। यहां पूरा झारखंड जनजातीय वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरकेगा। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। कार्यक्रम का आयोजन 9 और 10 अगस्त को होना है।

    कई राज्यों की संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेंगी

    दो दिनों तक होने वाले इस कार्यक्रम में बिरसा मुंडा संग्रहालय में आदिवासी कलाकृतियों का नजारा देखने को मिलेगा। जिसमें झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ के अलावा अरुणांचल प्रदेश, आसाम, ओडिशा और राजस्थानी की जनजातीय समुदाय की परंपरा और संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेंगी। साथ ही नागपुरी, सरायकेला छऊ, डोमकच, पायका सहित अन्य नृत्य की प्रस्तुति होगी।

    32 जनजातीय वाद्य यंत्रों का आपको संगम दिखेगा

    झारखंड सरकार के इस विश्व स्तरीय आयोजन में 32 जनजातीय वाद्य यंत्रों का आपको संगम दिखेगा साथ ही असुर, बैंगा, बथुरी, बेदिया, बिंझिया, बिरहोर, बिरजिया, चेरो, चिक बराइक, गोंड सहित सभी जनजातीय समुदायों का समागम भी देखने को मिलेगा। झारखंडी खानपान, परिधान, फैशन शो, आदिवासी व्यंजन के स्टॉल के साथ, विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी दिखेगा। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के इस भव्य आयोजन में कला संस्कृति के साथ आदिवासी आन बान शान का गौरवशाली इतिहास और आदिवासी भव्यता भी प्रदर्शित की जाएगी।

    72 स्टॉल लगाए गए

    विश्व आदिवासी दिवस के इस कार्यक्रम में कुल 72 स्टॉल लगाए जाएंगे। हर स्टॉल में आपको अलग-अलग आदिवासी झलकियां देखने को मिलेंगी। जिला प्रशासन आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए जिला परिवहन अधिकारी निरीक्षण कर रहे। रांची में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस का आयोजन दो दिनों तक चलेगा। इस आयोजन के जरिए आदिवासी परंपरा उसके खानपान की संस्कृति को विश्व पटल पर दर्शाने की पूरी कोशिश में प्रशासन जुटा है, ताकि हमारी आदिवासी परंपरा को विश्व स्तर पर एक नई पहचान मिल सके।

    alamgir alam bjp Congress dgp jharkhand hemant soren jmm Rahul gandhi rajesh thakur shibu soren ssp ranchi
    Previous Articleमणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई है | आप कभी देश भक्त नहीं हो सकते | आप देश द्रोही हैं: राहुल गांधी
    Next Article राहुल गांधी ने संसद से जाते वक्त दिया ‘फ्लाइंग किस’

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.