Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»राहुल गांधी ने संसद से जाते वक्त दिया ‘फ्लाइंग किस’
    News

    राहुल गांधी ने संसद से जाते वक्त दिया ‘फ्लाइंग किस’

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 9, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए है, उन्होंने कहा कि अपना भाषण खत्म कर संसद से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों की ओर देखकर फ्लाइंग किस के इशारे किए। सदन में राहुल गांधी की शिकायत करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे एक बात पर आपत्ति है, जिसे (राहुल गांधी) मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया, उसने (राहुल गांधी) जाने से पहले अभद्रता की. यह केवल एक महिला द्वेफी व्यक्ति है, जो महिला सदस्यों को बैठाने वाली संसद को फ्लाइंग किस दे सकता है, देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल गांधी भाषण देने के बाद लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे। तभी उनकी कुछ फाइलें गिर गई थीं। वे फाइलें उठाने के लिए झुके तो कुछ बीजेपी सांसद हंसने लगे। इसके बाद राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों के तरफ फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए बाहर चले गए।

    शिकायत लोकसभा स्पीकर से कर दी

    वहीं, भाजपा सांसद पूनम महाजन ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में आज जो हरकत की है वह असंसदीय है। हम इसका विरोध करते हैं और इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर से की जाएगी। इसके बाद महिला सांसदों के एक दल ने इस हरकत की शिकायत लोकसभा स्पीकर से कर दी। इधर, अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण के दौरान राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार की गई टिप्पणी पर स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति एवं कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस का इतिहास खून से सना हुआ है और विपक्ष को महिला सुरक्षा, गरीब, कल्याण, नौजवानों के हितों एवं देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि राहुल गांधी ने भारत माता की हत्या की बात की और कांग्रेस के लोग यहां टेबल थपथपा रहे थे, संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच स्मृति ईरानी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति एवं कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार और आपातकाल के मुद्दे उठाए और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल गांधी के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर खंडित नहीं है, यह भारत का अभिन्न हिंसा है. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ना सिखों के साथ इन्साफ किया और ना ही नौजवानों, किसानों के हितों की चिंता की और ना ही महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया. ऐसे में जो देश के लोगों, महिलाओं, गरीबों और नौजवानों की बात कर रहा है, उस पर फिर से विश्वास करेगा।

    alamgir alam bjp Congress hemant soren jmm Rahul gandhi
    Previous Articleझारखंड आदिवासी महोत्सव: रीझ-रंग रैली ने बांधा समां | शिबू सोरेन व सीएम ने शोभा बढ़ाई
    Next Article झारखंड आदिवासी महोत्सव : हम एकजुट रहेंगे तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा : हेमंत सोरेन

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.