Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड हाईकोर्ट ने डीजीपी से पूछा- राज्य में क्राइम का ग्राफ क्यों बढ़ रहा | क्राइम कंट्रोल क्यों नहीं हो पा रहा है
    News

    झारखंड हाईकोर्ट ने डीजीपी से पूछा- राज्य में क्राइम का ग्राफ क्यों बढ़ रहा | क्राइम कंट्रोल क्यों नहीं हो पा रहा है

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 24, 2023Updated:August 24, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    यूसुफ इकबाल के जमीन पर बने बाउंड्री वॉल को तोड़े जाने पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है

    स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) बनाई जाएगी

    रांची। भू -माफियाओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस स्वर्गीय यूसुफ इकबाल की चर्च रोड स्थित विक्रांत चौक के करीब जमीन पर बने बाउंड्री वॉल को तोड़े जाने के मामले को लेकर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में डीजीपी अजय कुमार सिंह, एसएसपी कौशल किशोर व सिटी एसपी सुधांशु जैन सशरीर अदालत के समक्ष उपस्थित रहे। कोर्ट ने मामले में डीजीपी को चार सप्ताह में व्यक्तिगत तौर पर शपथ पत्र दाखिल कर भूमाफियाओं पर नकेल कसने व क्राइम कंट्रोल के लिए किए गए उपायों को बताने का निर्देश दिया। कोर्ट ने उनसे मौखिक रूप से पूछा कि राज्य में क्राइम का ग्राफ क्यों बढ़ रहा है, क्राइम कंट्रोल क्यों नहीं हो पा रहा है। रात में पीसीआर वैन कम दिखते हैं, जिससे छिनतई की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

    जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा

    वहीं, अदालत में राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल करके बताया गया की जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। वैसे भू माफियाओं, जिनके खिलाफ 5 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं उन्हें जिला बदर किया जाएगा। जिन भू माफियाओं के खिलाफ चार केस विभिन्न थानों में दर्ज है उन्हें 15 दिनों में थाना में हाजिरी लगानी होगी। साथ ही साथ जिन भू माफियाओं के खिलाफ तीन के स्थान में दर्ज है उन्हें बॉन्ड भरवा कर चेतावनी दी जाएगी। बताया गया कि आने वाले समय में 3 तरह के क्राइम, जिसमें एसटी- एससी केस, महिला उत्पीड़न केस व जमीन हड़पने वाले भूमाफियाओं के मामले शामिल है। उनके निष्पादन के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) बनाई जाएगी।

    बाउंड्री वॉल को भूमाफियाओ ने तोड़ दिया था

    25 जून 2023 को चर्च रोड के विक्रांत चौक (डॉक्टर फतेहउल्लाह रोड ) के सामने स्थित सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस स्वर्गीय एमवाई इकबाल की जमीन पर बने बाउंड्री वॉल को भूमाफियाओ ने तोड़ दिया था। वहां तैनात गार्डो ने बाद में भू माफियाओं को वहां से खदेड़ दिया। साथ ही लोअर बाजार पुलिस को इसकी सूचना दी थी। भू माफिया अपने साथ मजदूर, गेट, बालू, सीमेंट और ईट लाए थे। बाउंड्री वॉल तोड़कर वे लोग वहां गेट लगाने की तैयारी में थे, बाद में पुलिस की देखरेख में तोड़े गए बाउंड्री वाल को ठीक किया गया था। साथ ही इस मामले के आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।

    city sp ranchi dgp jharkhand jharkhand high court ssp ranchi
    Previous Articleईडी ऑफिस में सीएम हेमंत सोरेन के आने से पहले हलचल तेज | सुरक्षा चाक-चौबंद
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन गए सचिवालय। ईडी ऑफिस पहुंची चिट्ठी

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.