Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सीएम हेमंत सोरेन गए सचिवालय। ईडी ऑफिस पहुंची चिट्ठी
    News

    सीएम हेमंत सोरेन गए सचिवालय। ईडी ऑफिस पहुंची चिट्ठी

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 24, 2023Updated:August 24, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी पूछताछ करने वाली थी। लेकिन 2. 05 बजे सीएम ऑफिस का कर्मचारी एक चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंच गया। वहीँ, सीएम हेमंत सोरेन सचिवालय पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री के आने का सस्पेंस उसे वक्त खत्म हो गया, जब मुख्यमंत्री की जगह सचिवालय कर्मी सील बंद लिफाफे में एक चिट्ठी लेकर इडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा। ED के रांची कार्यालय में जमीन घोटाले मामले से जुड़े सवाल पूछे जाने थे, लेकिन सीएम हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे। सीएम के आने को लेकर ईडी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया था। इस मामले में सीएम हेमंत को 14 अगस्त को भी ईडी कार्यालय में पेश होना था, लेकिन व्यस्तता के कारण सीएम पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद एक बार फिर समन जारी कर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार सीएम सोरेन इस मामले में लगातार विधि-विशेषज्ञों से राय ले रहे थे। 14 अगस्त को जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, तब उन्होंने कड़ा एतराज जताया था। उन्होंने इडी को पत्र भेजकर कहा था कि केंद्रीय एजेंसी पिछले एक वर्ष से उन्हें इसलिए परेशान कर रही है कि उनकी सरकार केंद्र सरकार के साथ नहीं है। सोरेन ने इडी से अविलंब समन वापस लेने का आग्रह किया था। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने कानूनी सहारा लेने की बात भी कही थी। सोरेन के इस पत्र के बाद इडी द्वारा दूसरा समन भेजकर 24 अगस्त को उन्हें बुलाया गया था। इस मामले पर सियासत भी लगातार जारी है, JMM ने ED के समन को गलत बताया है और केंद्र पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। वहीं, बीजेपी ने सीएम सोरेन पर ED की पूछताछ में सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

    alamgir alam bjp Congress ED hemant soren jmm ssp ranchi
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने डीजीपी से पूछा- राज्य में क्राइम का ग्राफ क्यों बढ़ रहा | क्राइम कंट्रोल क्यों नहीं हो पा रहा है
    Next Article ED के समन पर सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट। रिट पिटिशन दायर किया

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची में आधी रात पेट्रोल संकट! 10 से 12 बजे के बीच पंपों पर लगी लंबी कतारें May 15, 2026
    • आज Jharkhand T20 League 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण May 14, 2026
    • 1 वोट से जीतने वाले TVK विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत, Madras HC के आदेश पर रोक May 14, 2026
    • प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता May 14, 2026
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.